3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें किड़नी पर क्या पड़ता है प्रभाव आपके हाई ब्लड प्रेशर का

ब्लड प्रेशर का हाई होना आपके स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार से फायदेमंद नहीं होता है । परंतु आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं की हाई ब्लड प्रेशर कैसे आपके किडनी पर असर डालता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 14 Jan 2022, 11:33 AM IST

High blood pressure is harmful for kidney health

जानें किड़नी पर क्या पड़ता है प्रभाव आपके हाई ब्लड प्रेशर का

ब्लड प्रेशर का बढ़ना आपके स्वास्थ्य के लिए कभी भी लाभकारी नहीं होता है। हाई ब्लड प्रेशर शरीर में कई प्रकार के बीमारियों को लेकर आता है। परंतु क्या आप इस बात से परिचित हैं की हाई ब्लड प्रेशर आपके किडनी को भी कई प्रकार की समस्याएं दे सकता है । आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बढ़ते ब्लड प्रेशर का असर आपके किडनी पर कैसे पड़ता है । और यह आपके किडनी के लिए कैसे हानिकारक है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट का आकार बड़ा हो सकता है। जिससे हार्ट फेलियर की भी नौबत आ सकती है। गुर्दे की रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से किडनी काम करना बंद कर सकती है। आंखों की रक्त वाहिकाएं और भी नाजुक होती हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर से नजर कमजोर हो सकती है। यहां तक कि अंधेपन की वजह भी बन सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर का किड़नी पर असर

खराब जीवनशैली की वजह से कई रोग हो सकते हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर प्रमुख है। हाई ब्लड प्रेशर शरीर के सभी अंगों पर बुरा असर डालती है। इनमें किडनी व हृदय प्रमुख हैं। लगभग 30-35 प्रतिशत हाई ब्लड प्रेशर के मरीज खराब किडनी से प्रभावित होते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख लक्षण

तेज सिरदर्द, घबराहट महसूस होना, सांस फूलना, चक्कर आना, सीने में दर्द महसूस होना जैसे लक्षण। दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। हाई बीपी आंखों व किडनी को भी प्रभावित करता है। बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कई तरह से शरीर के अंगों पर असर करता है।

हार्ट की समस्या

हाई बीपी के कारण लगातार धमनियों के क्षतिग्रस्त होने से हृदय को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। दबाव अधिक होने पर ऐसी स्थिति बनती है।

यह भी पढ़े-जानें क्या होता है स्किन सोरायसिस , और कैसे पा सकते हैं इससे राहत

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल