स्वास्थ्य

Corona pandemic: कोरोना काल में अगर आपको है अपनी सेहत से प्यार तो घर में जरूर रखें ये मेडिकल गैजेट्स

बढ़ते हुए कोरोना के कारण लोगो को हमेशा अपने हेल्थ की फिकर रहते हैं।ऐसे में लोग कोई न कोई तरीका हमेशा अपनाते हैं। पर आपकी तैयारी तब तक अधूरी है जब तक आपने अपने हेल्थ को नापने के लिए जरूरी मेडिकल गैजेट्स ना ले लिए हो।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2022, 2:26 PM IST
Keep these medical gadgets at home for your healthcare
Corona pandemic: कोरोना काल में अगर आपको है अपनी सेहत से प्यार तो घर में जरूर रखें ये मेडिकल गैजेट्स

नई दिल्ली। आपके सेहत को स्वस्थ रखने के लिए चाहे आप कितना भी तरीका अपनाएं परंतु इसे जांचने परखने के लिए तो आपको मेडिकल गैजेट्स की ही जरूरत पड़ेगी इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोरोना के इस दौर में ऐसे कौन कौन से मेडिकल गैजेट है जो आपको अपने घर में अवश्य रखनी चाहिए।

ब्लड प्रेशर मॉनिटर
यदि आपके पास ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर है तो अच्छी बात है और यदि नहीं है तो आपको रखना चाहिए। आप किसी भी डॉक्टर से पूछकर एक अच्छा सा इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर खरीद सकते हैं।


ऑक्सीमीटर
ऑक्सीमीटर की मदद से आप अपने ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन का पता लगाते हैं। कोरोना संक्रमण में सबसे पहले ऑक्सीजन लेवल ही कम हो रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि यह वायरस सबसे पहले फेफड़ों पर ही अटैक कर रहा है।


हार्ट हेल्थ को कैसे करें ट्रैक
पोर्टेबल पर्सनल ईसीजी मॉनिटर बिना किसी परेशानी के डेली ईसीजी रिकॉर्ड करने में मदद करेगा और आपके दिल के स्वास्थ्य को मॉनिटर करेगा। ये रिकॉर्डिंग डॉक्टरों के लिए सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन जाती है। यह स्मार्टफोन कम्पैनियन ऐप के साथ आते हैं जिनपर आप अपने हेल्थ रिकॉर्ड देख सकते हैं।


इस तरह की डिवाइस का आज के समय में आपके घर पर होना बहुत आवश्यक है।आप इन चीज़ों का उपयोग कर हमेशा अपने हेल्थ पर नियंत्रण कर सकते है ।

ग्लूकोसमीटर
कुछ लोग डायबिटीज के मरीज होते हैं, ऐसे में ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को मापने के लिए आपको जांच करवाने के टेस्टिंग सेंटर या फिर अस्पताल जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही केवल कुछ ही सेकेंड में इसका पता लगा सकते हैं कि आपकी शुगर कम है या फिर ज्यादा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Jan 2022, 2:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स