Kidney Disease: पथरी आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन बच्चों में पथरी का होना और वह भी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के, यह बेहद विचारणीय विषय है। आइए जानते हैं कि बच्चों में पथरी होना कितना खतरनाक हो सकता है।
Kidney Disease: गुर्दे की पथरी को अक्सर बड़ों की बीमारी माना जाता है, लेकिन हाल ही में एक 16 साल की लड़की को उसके माता-पिता ने अस्पताल में दिखाया। चौंकाने वाली बात यह थी कि उसे पथरी का कोई भी ऐसा लक्षण नहीं था जो सामान्य तौर पर मरीजों में देखा जाता है। इसके बावजूद जांच में उसे गुर्दे की पथरी पाई गई, जो अपने आप में चिंताजनक है। आइए जानते हैं कि बच्चों में बिना लक्षण वाली पथरी होने के कारण क्या हैं, इसके सामान्य संकेत क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।
बच्चों में गुर्दे की पथरी कितनी खतरनाक? बच्चों में गुर्दे की पथरी को थोड़ा सा भी नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है। अगर पथरी लंबे समय तक गुर्दे में रहती है, तो यह पेशाब की नली में फंस सकती है और वहां रुकावट पैदा कर सकती है। बेहद गंभीर मामलों में यह किडनी फेलियर का कारण भी बन सकती है। पथरी के कारण पेशाब रुकने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे यूरिन इन्फेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ जाता है। यदि यह इन्फेक्शन खून में फैल जाए (सेप्सिस), तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं, बल्कि इस बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह जरूर लें।