स्वास्थ्य

Kidney Health: आपकी छोटी-छोटी गलतियां किडनी को पहुंचा सकती हैं बड़ा नुकसान, आज ही बदलें ये आदतें

Kidney Health: आज के इस लेख में हम रोजाना डेली रूटीन में की जा रही कुछ गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही हम कुछ छोटे लेकिन जरूरी उपाय भी बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं।

3 min read
Mar 16, 2026
Kidney Health | image credit gemini

Kidney Health: दिल से जुड़ी बढ़ रही परेशानियों की वजह से ज्यादातर लोग दिल की सेहत का तो ख्याल रखते हैं, लेकिन साइलेंट हीरो की तरह हमारे लिए काम कर रही गुर्दे यानी किडनी का ख्याल रखना भूल जाते हैं। किडनी हमारे शरीर में एक साइलेंट वर्कर की तरह काम करती है, जिसका काम शरीर में मौजूद गंदगी को फिल्टर करना, लिक्विड बैलेंस बनाए रखना और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना है। यह काम वह बिना थके और रुके करती रहती है। लेकिन फिर भी लोग किडनी हेल्थ का ख्याल नहीं रखते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम रोजाना डेली रूटीन में की जा रही कुछ गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही हम कुछ छोटे लेकिन जरूरी उपाय भी बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

World Kidney Day 2026 : किडनी के लिए RO Water खराब? इन 8 चीजों को खाना सही, यूरोलॉजिस्ट से समझें पूरी बात

आपकी ये गलतियां किडनी पर पड़ सकती हैं भारी

किडनी खराब होने की मुख्य वजह हमारे रोज के अनहेल्दी खान-पान से होने वाला हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। पैकेट बंद और प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट खाने में नमक और प्रिजर्वेटिव्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो सीधा किडनी पर दबाव डालते हैं। इसके अलावा सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और बहुत ज्यादा मीठी चीजें मोटापा और यूरिक एसिड बढ़ाती हैं, जो किडनी को डैमेज कर सकती हैं। साथ ही, बहुत ज्यादा तला-भुना खाना और रिफाइंड कार्ब्स हमारे मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ते हैं, जिससे किडनी की काम करने की क्षमता कम होने लगती है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो जितना हो सके इनका सेवन कम करें।

नमक और प्रोटीन का सही बैलेंस भी है जरूरी

नमक और प्रोटीन का डाइट में सही बैलेंस न होना भी किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। किडनी हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को कंट्रोल करती है, लेकिन ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे किडनी की बारीक नसें खराब होने लगती हैं। इसी तरह, प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी तो है, लेकिन जिन्हें पहले से किडनी की हल्की समस्या है या जिनका शुगर लेवल बढ़ा रहता है, उनके लिए बहुत ज्यादा प्रोटीन नुकसानदेह हो सकता है। प्रोटीन पचने के बाद जो कचरा निकलता है, उसे फिल्टर करने के चक्कर में कमजोर किडनी जल्दी थक जाती है और बीमारी बढ़ जाती है। इसलिए अपनी डाइट में नमक और प्रोटीन को अपने शरीर की जरूरत के अनुसार ही शामिल करें।

किडनी को समय से पहले 'बूढ़ा' बना सकती हैं आपकी ये आदतें

कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे किडनी की सफाई सही से नहीं हो पाती। इसके अलावा, बिना सोचे-समझे पेनकिलर खाना भी किडनी के फिल्टरिंग सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसके साथ ही ज्यादतर लोग ब्लड प्रेशर और शुगर के टेस्ट को नजरअंदाज करते हैं, जबकि इनका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। वहीं स्मोकिंग करने के साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी सप्लीमेंट या भारी दवा लेना भी किडनी के लिए जोखिम भरा हो सकता है। आपकी रोजाना की जाने वाली ये छोटी-छोटी गलतियां किडनी को समय से पहले कमजोर कर सकती हैं।

किडनी को सुरक्षित रखने के लिए करें ये उपाय

किडनी को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं है। बस पैकेट बंद चीजों की जगह घर का बना ताजा खाना और फल खाएं। इसके अलावा नमक जरुरत के अनुसार सेवन करने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स या मीठे जूस के बजाय पानी, नारियल पानी या छाछ पीना शुरू करें। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) समय-समय पर करवाते रहें ताकि किसी भी समस्या का शुरू में ही पता चल सके। ऐसी कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी किडनी को हेल्दी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Swollen Feet In Morning : किडनी या लिवर की बीमारी? सुबह में पैर सूजे रहते हैं, डाक्टर से समझिए पूरी बात

Published on:
16 Mar 2026 03:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर