स्वास्थ्य

Kidney Pain Symptoms: पेट के पीछे या आगे का दर्द, जानिए किडनी खराब होने पर कहां दर्द होता है

Kidney Pain Symptoms: किडनी की बीमारी का दर्द सिर्फ कमर या पीठ में ही नहीं बल्कि पेट, ग्रोइन और शरीर के अन्य हिस्सों में भी महसूस हो सकता है। जानिए किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत और समय रहते इलाज का महत्व।
2 min read
• •
Sep 05, 2025
Kidney Pain Symptoms
Kidney Pain Symptoms (Photo- freepik)

Kidney Pain Symptoms: किडनी हमारी बॉडी का अहम हिस्सा माना जाता है। ये हमारे शरीर में खून साफ करने के साथ ही गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है। साथ ही बल्ड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करती है। लेकिन जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है को शरीर कुछ शुरूआती सकेंत देने लगता है। ये दर्द हमेशा किडनी वाली जगह पर ही महसूस नहीं होता है। कभी ये पीठ, पेट, कमर, पैरों और छाती में भी होता है।

यदि समय रहते इनके शुरूआती लक्षणों को पहचान लिया जाए तो किडनी की कई बीमारियों को रोका या कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए जरूरी यह है कि हमे अपने शरीर में होने वालों बदलावों को ध्यान देना चाहिए।

कमर या पीठ का दर्द

सबसे आम और साफ-साफ दिखने वाला लक्षण, पीठ के निचले हिस्से (कमर के पास, पसलियों और कूल्हों के बीच) दर्द होना। आप इसे नजरअंदाज ना करें।

कैसा लगता है दर्द?

इस दौरान हल्का-हल्का सुस्त दर्द, एक या दोनों तरफ तेज़ चुभन वाला दर्द, जो बीच-बीच में आता है जैसे किडनी स्टोन में होता है। साथ ही आराम करने या लेटने से भी दर्द कम नहीं होता है। जब किडनी में सूजन, इन्फेक्शन या रुकावट (जैसे स्टोन) हो जाती है तो दर्द पीठ तक पहुंच जाता है। ये दर्द साधारण मसल्स पेन से अलग होता है क्योंकि मालिश, आराम या स्ट्रेचिंग से भी ठीक नहीं होता।

पेट या ग्रोइन (जांघों के पास) का दर्द

किडनी का दर्द कई बार नीचे की तरफ पेट या ग्रोइन (जांघ और पेट के बीच का हिस्सा) तक भी जाता है। ये अधिकतर किडनी स्टोन या गंभीर इन्फेक्शन की वजह से होता है। इस दौरान अचानक तेज चुभन वाला दर्द, जो आता-जाता रहता है। लगातार भारीपन या दर्द पेट,पेल्विक एरिया में होता है। पेशाब करते समय जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने की इच्छा

क्यों होता है?

किडनी से पेशाब को ब्लैडर तक ले जाने वाली नली (यूरेटर) पेट के निचले हिस्से से होकर गुजरती है। जब स्टोन या कोई रुकावट इस नली में फंस जाती है, तो ये आसपास की नसों और टिश्यूज को दबाती है, जिससे दर्द ग्रोइन तक महसूस होने लगता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
05 Sept 2025 05:16 pm
Published on:
05 Sept 2025 05:16 pm
Also Read
View All
Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें