
Osteosarcoma Symptoms: पंद्रह साल का एक लड़का है, जो रोज शाम फुटबॉल खेलता है। कई हफ्तों से वह कहता है कि दाएं घुटने के आसपास दर्द रहता है। घर में दादी कहती हैं, लंबाई बढ़ रही है, ग्रोइंग पेन है, ठीक हो जाएगा। मां भी मान लेती है, क्योंकि बात सुनने में तसल्ली देती है। अक्सर यह बात सही भी निकलती है। पर हर बार नहीं। इसलिए लेबल लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि ग्रोइंग पेन कैसा दिखता है और उससे अलग क्या दिखे तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आइए जानते हैं कि Osteosarcoma क्या होता है इसके कारण, लक्षण और इससे बचाव के क्या उपाय हैं?
NHS, Mayo Clinic जैसे स्रोत इसे बच्चों में पैरों का आम दर्द बताते हैं, जो आमतौर पर 3 से 12 साल की उम्र में होता है। इसके खास लक्षण;
मेयो क्लिनिक के अनुसार ऑस्टियोसार्कोमा हड्डी का एक प्राथमिक कैंसर है, यानी वह कैंसर जो हड्डी में ही शुरू होता है। यह दुर्लभ है, लेकिन बच्चों, किशोरों और युवाओं में सबसे आम प्राथमिक हड्डी का कैंसर है। शुरू में इसका दर्द आ-जाकर हो सकता है और ग्रोइंग पेन जैसा लग सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक बताता है कि यह अक्सर लंबी हड्डियों के सिरों पर, जोड़ों के पास बनता है, खासकर घुटने, कूल्हे और कंधे के आसपास। इसकी औसत निदान उम्र लगभग 15 साल है, और 75 प्रतिशत से ज्यादा मरीज 25 साल से कम उम्र के होते हैं। यहां ध्यान रखें कि ज्यादातर घुटने के दर्द का कारण चोट, मांसपेशियों का खिंचाव या खेल की थकान होता है। लेख का मकसद डराना नहीं, सजग करना है।
पहले बच्चे का इतिहास और शारीरिक जांच होती है। जरूरत लगे तो एक्स-रे, एमआरआई या सीटी स्कैन, खून की जांच और बायोप्सी की सलाह दी जा सकती है। निदान हो जाए तो इलाज में आम तौर पर कीमोथेरेपी और सर्जरी शामिल होती है, और सर्जन कोशिश करते हैं कि जितना संभव हो, प्राकृतिक हड्डी बचाई जाए। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुमान के अनुसार, जब कैंसर फैला न हो तो लगभग 10 में से 7 लोग जीवित रहते हैं, और फैल चुका हो तो लगभग 10 में से 5। ये अनुमान हैं, हर मरीज की स्थिति अलग होती है। मगर इनसे यह समझ आता है कि जल्दी जांच कितनी मायने रखती है।