स्वास्थ्य

मिनरल्स की कमी से भी ठंड में आता है पसीना

गर्मी के दिनों में पसीना आना आम बात है लेकिन कुछ लोगों को सर्दी में भी सिर, हथेलियों या पैरों से अधिक पसीना आता है। अधिकतर मामलों में पोषक तत्वों की कमी तो कई बार बीमारी भी वजह होती है।
less than 1 minute read
• •
Dec 19, 2019
मिनरल्स की कमी से भी ठंड में आता है पसीना
मिनरल्स की कमी से भी ठंड में आता है पसीना

सर्दी में पसीना सामान्यत: शुगर लेवल कम होने, मनोरोग, तनाव और भय के कारण आता है। मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी से भी पसीना आता है। महिलाओं में यह दिक्कत मेनोपॉज के बाद , प्रेग्नेंसी या थायरॉइड से भी हो सकती है।
इस तरह करें बचाव
इस तरह करें बचाव अगर ऐसी समस्या हो रही है तो अपने डॉक्टर को दिखाएं। सबसे पहले कारण जानें। इसके साथ ही स्किन की सफाई का भी ध्यान रखें। खासकर दस्ताने, हेलमेट, मोजे और अंडर गारमेंट्स साफ रखें। साथ ही, हैल्दी डाइट का भी ध्यान रखें। एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना करीब 400 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। मैग्नीशियम शरीर में 300 से भी ज्यादा बायोकेमिकल रिऐक्शन्स में मदद करता है। 40 वर्ष के बाद से महिलाओं को रोजाना करीब दो गिलास दूध लेना चाहिए। वैसे हर उम्र के लोगों को रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए।
कमी का संभावित असर
मैग्नीशियम की कमी से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इसकी कमी से ब्रेन सेल्स भी डैमेज होते हैं। याद्दाश्त पर भी गलत असर पड़ता है। तनाव की समस्या हो सकती है।
इन्हें खाने से लाभ मिलेगा
डेयरी प्रोडक्ट्स, बादाम और काजू, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, कद्दू के बीज, सोया मिल्क, काले बीन्स, पीनट बटर, मूंगफली, ओट्स, फलियां भी डाइट में शामिल करें ।
डॉ.श्रीकांत शर्मा
फिजिशियन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Dec 2019 01:01 pm
Published on:
19 Dec 2019 01:00 pm
Also Read
View All
Yoga Therapy: तनाव से लेकर शरीर की कई परेशानियों में मददगार हो सकता है योग, योगा इंस्टिट्यूट से जानें योगा थेरेपी क्या है

आंखों का रंग, बालों में सफेद लट और सुनने की क्षमता में कमी, IJDVL से समझें क्या होता है Waardenburg Syndrome

Vaccines: वैक्सीन क्या है और शरीर को बीमारियों से कैसे बचाती है? WHO से जानें वैक्सीन से जुड़ी जरूरी बातें

Radiation Burns: कैंसर के इलाज के दौरान त्वचा पर लालपन और पपड़ी क्यों जमती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें रेडिएशन बर्न की वजह

Ulnar Nerve Entrapment: सोते समय या कोहनी मोड़ने पर हाथ सुन्न हो जाता है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन ने बताया हो सकता है अल्नर नर्व एंट्रैपमेंट