स्वास्थ्य

जीवनशैली संबंधी बीमारियों का इलाज मुश्किल, बचाव आसान

व्यस्त जीवनशैली व नौकरीपेशा दंपती फैमिली प्लानिंग सामान्यत: देर से करते हैं। तेजी से बढ़ते मोटापा की वजह से जीवनशैली आधारित बीमारियां भी बढ़ रही है।
less than 1 minute read
Jun 28, 2019
obesity
जीवनशैली संबंधी बीमारियों का इलाज मुश्किल, बचाव आसान

जीवनशैली संबंधी बीमारियों की प्रमुख वजह है खराब खानपान व देर रात सोना और समय से नाश्ता आदि न करना। लंबे समय तक इस तरह की आदत से दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इसमें इनफर्टिलिटी की दिक्कत भी होती है।
मोटापा : प्रोटीन बढ़ाएं, कैलोरी घटाएं
शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से फैट जमता है। आधुनिक खानपान की चीजों में कैलोरी की मात्रा ज्यादा और पोषकतत्वों की कमी होती है। खराब जीवनशैली भी प्रमुख कारण है। उतनी ही कैलोरी का भोजन करें जितना आपकी शरीर कैलोरी खर्च करती है। इसके लिए शरीर का बीएमआर यानी शरीर के कैलोरी खर्च करने की क्षमता जानें। संतुलित आहार लें। इसमें 30% प्रोटीन, 30% फैट व 40% कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए। सुबह उठने के दो घंटे के अंदर नाश्ता और रात के समय डिनर हल्का होना चाहिए।

इन चीजों से दूरी जरूरी

खानपान में आलू, अरबी, जिमीकंद, केले, चीकू, खजूर और अंजीर न लें। इस तरह की सब्जियां व फल शरीर में फुलावट लाने का करते हैं। मिठाई, कैफीन युक्त, तली-भुनी चीजें, सोडा, जंक फूड न लें।

एक्सपर्ट : डॉ. एम. वली, सीनियर फि जिशियन, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली

Published on:
28 Jun 2019 07:04 pm
Also Read
View All
Meconium:बच्चे की पॉटी का कौन सा रंग चिंता की वजह हो सकता है? Cleveland Clinic से जानें लक्षण और खतरे

Ankylosing Spondylitis: 40 साल से कम है उम्र और कमर में रहता है दर्द तो एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का संकेत भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण

PMOS And Social Media Trends: सोशल मीडिया पर वायरल हेल्थ टिप्स कितने सही? जानें स्त्री रोग विशेषज्ञों की राय

Heart Murmur: दिल की धड़कन में सुनाई दे रही है असामान्य आवाज? American Heart Association ने बताए हार्ट मर्मर के कारण और संकेत

Chronic Cough: रात में बढ़ जाती है खांसी या बार-बार आती है? NHS और मेयो क्लिनिक से जानें किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज