Liver Cancer Symptoms in Hindi: क्या कंधे का दर्द लिवर कैंसर का लक्षण हो सकता है? जानें Phrenic Nerve का कनेक्शन और वो 5 संकेत जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर पहचान ही बचाव है।
Liver Cancer Symptoms in Hindi: अक्सर हम कंधे के दर्द (Right Shoulder Pain) को हल्के में लेते हैं, सोचते हैं कि गलत सोने की पोजिशन, स्ट्रेस या ज्यादा काम की वजह से हुआ होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मामलों में यही दर्द लिवर कैंसर के शुरुआती संकेत (Liver Cancer Early Warning Signs) भी हो सकता है?
National Library of Medicine में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, लिवर से जुड़ी समस्याएं कई बार “रेफर्ड पेन” के रूप में सामने आती हैं। इसका मतलब है कि दर्द असल में लिवर में होता है, लेकिन महसूस कंधे में होता है, खासकर दाहिने कंधे में।
लिवर में सीधे दर्द महसूस नहीं होता, क्योंकि उसमें पेन रिसेप्टर्स नहीं होते। जब लिवर में सूजन, फैटी लिवर या ट्यूमर होता है, तो वह डायाफ्राम के नीचे की नसों को प्रभावित करता है। यह असर Phrenic Nerve के जरिए दाहिने कंधे तक पहुंचता है, जिससे वहां दर्द महसूस होता है। ऑन्कोलॉजिस्ट (Oncologist) डॉ. रिंकेश कुमार बंसल के मुताबिक “लिवर कैंसर के केस लगातार बढ़ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, इंफेक्शन और देर से पहचान इसकी बड़ी वजह हैं।”
अगर ये लक्षण दिखें, तो सतर्क हो जाएं:
Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, लिवर कैंसर के शुरुआती संकेतों में शामिल हैं:
अगर कंधे के दर्द के साथ ये लक्षण दिखें, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
लिवर कैंसर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण देर से नजर आते हैं। अगर समय रहते पता चल जाए, तो इलाज के विकल्प जैसे सर्जरी, रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन या लिवर ट्रांसप्लांट से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले सालों में भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि लगभग 90% मामलों को सही लाइफस्टाइल और समय पर जांच से रोका जा सकता है। हर कंधे का दर्द खतरनाक नहीं होता, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे और बिना वजह हो, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। शरीर के छोटे-छोटे संकेत ही बड़ी बीमारियों का पहला इशारा होते हैं, उन्हें समझना जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।