स्वास्थ्य

अगर आप भी खराब लाइफस्टाइल के शिकार हैं, तो शरीर का यह अंग हो सकता है खराब, जानिए 4 संकेत

लिवर आपके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में गिना जाता है। यदि आपकी लाइफस्टाइल और खराब आहार रहता है तो इसका प्रभाव आपके लिवर पर पड़ सकता है। इसलिए जानते हैं कौनसे वे संकेत है जो लिवर (Liver) खराब के हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 12:30 PM IST
Liver Kharab ke lakshan : क्या आप भी खराब लाइफस्टाइल का शिकार है, यदि हां तो शरीर का यह अंग हो सकता है खराब, जानिए 5 संकेत
Liver Kharab ke lakshan : क्या आप भी खराब लाइफस्टाइल का शिकार है, यदि हां तो शरीर का यह अंग हो सकता है खराब, जानिए 5 संकेत

Liver Kharab ke lakshan : यदि किसी अंग में समस्या उत्पन्न होती है, तो यह शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी अंगों का सही और स्वस्थ रहना आवश्यक है। लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर को स्वस्थ रखने भोजन को पचाने और आवश्यक एंजाइम्स का सही मात्रा में उत्पादन करने में सहायक होता है।

यदि आपका लिवर (Liver) खराब हो जाता है तो इसका प्रभाव पूर शरीर पर पड़ सकता है। लिवर शरीर का सबसे मजबूत अंगों में से एक होता है और यह छोटी मोटी समस्याओं को खुद से ठीक कर लेता है। लेकिन यदि आप लंबे समय तक अस्वस्थ जीवनशैली, गलत आहार और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं रहती है तो इससे लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है।

4 signs that appear when the liver is damaged : 4 संकेत जो लिवर डैमेज होने पर दिखते हैं

उल्टी और जी मिचलाना

यदि लिवर (liver) में कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो सबसे पहले मरीज को जी मिचलाने और उल्टी की अनुभूति हो सकती है। यदि आपको ऐसा अनुभव हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, पॉटी या उल्टी में खून आना लिवर के नुकसान के गंभीर संकेत हैं। लिवर की खराबी के कारण भूख में कमी आ सकती है और वजन तेजी से घटने लगता है।

नींद की समस्या : Liver kharab ke lakshan

आजकल नींद न आने की समस्या बहुत से लोगों में देखने को मिल रही है, लेकिन यह ध्यान देने योग्य है कि यह समस्या लिवर से भी संबंधित हो सकती है। यह लिवर के नुकसान का संकेत हो सकता है। यदि नींद की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह समग्र स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसलिए, नींद से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना आवश्यक है।

पेट में सूजन की समस्या

क्रोनिक लिवर क्षति के कारण आपको पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इससे पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी की अधिकता जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आपको पेट के आस-पास हल्की सूजन का अनुभव हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। यह लिवर क्षति का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में पेट काफी बड़ा दिखाई देता है।

पैरों में सूजन की समस्या

लिवर (liver) के क्षति होने पर लिवर के कार्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप पैरों में अत्यधिक तरल पदार्थ का संचय होने लगता है, जिससे पैरों के चारों ओर सूजन उत्पन्न होती है। यदि आपको भी पैरों में सूजन का अनुभव हो रहा है, तो इस विषय में डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Nov 2024, 12:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chilblains: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में खुजली और जलन क्यों होती है? NHS से जानिए चिलब्लेन्स की वजह

Cervical Dystonia: बिना चाहे भी गर्दन एक तरफ मुड़ने लगती है? जानिए क्या है सर्वाइकल डिस्टोनिया

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका