स्वास्थ्य

Liyonel Messi Growth Harmone: लियोनल मेसी बचपन में थे इस बीमारी के शिकार , डॉक्टर से जानें अपने बच्चों को GHD से बचाने के 3 उपाय

Liyonel Messi Growth Harmone: आजकल आपने कई ऐसे व्यक्तियों को देखा होगा जिनका कद आम लोगों की तुलना में काफी कम होता है और वे बौनेपन का शिकार होते है। अर्जेंटीना के नामी फुटबॉलर लियोनल मेसी को भी 11 साल की उम्र में ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी का शिकार होना पड़ा था लेकिन अब पूर्ण रूप से स्वस्थ फुटबॉल की दुनिया में सिरमौर है। आइए, डॉ. आदित्य सोनी की पत्रिका के साथ बातचीत में जानते हैं कि क्या है यह ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी और इससे अपने बच्चों को बचाने के लिए बचपन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2025, 11:06 AM IST
Liyonel Messi Growth Harmone, Liyonel Messi Growth Harmone defeciency
Liyonel Messi Growth Harmone (photo- @instaleomassy)

Liyonel Messi Growth Harmone: लियोनल मेसी का भारत में 14 साल बाद दूसरा दौरा 15 दिसंबर 2025 को दिल्ली में समाप्त हुआ। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत के नए फुटबालर्स को प्रेरित करना था। विश्व के प्रसिद्ध फुटबालर लियोनल मेसी, जो पूरे भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं, उनको बचपन में ही ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी (GHD) नामक बीमारी से जूझना पड़ा था। बचपन की बढ़ती उम्र में विकास रुक जाना और फिर विश्व में इतने बड़े स्तर का खिलाड़ी बनना कोई छोटी बात नहीं है। 11 साल की उम्र में उन्हें टीम से इसलिए बाहर होना पड़ा था क्योंकि उनकी हाइट अन्य बच्चों की तुलना में काफी कम थी।

आजकल मां-बाप अपने बच्चे की हाइट को लेकर इतना परेशान रहते हैं और सबसे जरूरी बात यह है कि जो लोग ग्रोथ रुकने को मानसिक कमजोरी मानकर आगे बढ़ने का अवसर नहीं देते, उन्हें लियोनल मेसी की इस कहानी से सबक लेना चाहिए। सफलता सिर्फ दृढ़ निश्चय और मेहनत मांगती है। आइए, डॉ. आदित्य सोनी की पत्रिका के साथ बातचीत में जानते हैं कि क्या है यह ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी और इससे अपने बच्चों को बचाने के लिए बचपन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या है ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी?(Growth Harmone Defeciency)

जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में ग्रोथ हार्मोन नहीं बन पाता है, तो शरीर में इसकी कमी हो जाती है और यही स्थिति ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी कहलाती है। ग्रोथ हार्मोन वास्तव में पिट्यूटरी ग्रंथि से निकलने वाला एक रासायनिक मैसेंजर होता है और इसका मुख्य काम बच्चे के विकास और उसकी वृद्धि में सहायता करना होता है।
इसकी कमी के कारण बच्चे का विकास रुक जाता है और इसी वजह से उसकी हाइट उतनी की उतनी ही रह जाती है। ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी का कोई एक कारण नहीं होता है। काफी लोगों में यह जन्मजात विकृति के रूप में भी सामने आती है।

अपने बच्चो को GHD से बचाने के लिए ये अपनाएं(Tips For Growth Harmone Defeciency)

1. बच्चों का रेगुलर स्वास्थ्य जांच- हमारे शरीर का वास्तविक विकास बचपन से ही शुरू हो जाता है। जो विकृतियां होती हैं, वे उनके विकास में बाधक होती हैं। इसलिए अपने बच्चों का बचपन में नियमित रूप से स्वास्थ्य चेकअप करवाते रहें। अगर समय पर विकास नहीं हो रहा है या कुछ और दिक्कत है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

2. पर्याप्त शारीरिक गतिविधि- आजकल के माता-पिता अपने बच्चों को मॉडर्न बनाने के चक्कर में उनके हाथ में खेलने की उम्र में मोबाइल फोन और टीवी का रिमोट थमा देते हैं। ऐसे में बच्चे सारा दिन स्क्रीन पर बिताने लगते हैं, जिससे उनका शारीरिक विकास रुक जाता है और वे GHD जैसी अनेक गंभीर समस्याओं का शिकार बन जाते हैं।

3. संतुलित आहार- आज के इस मॉडर्न युग की अंधाधुंध दौड़ में बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी इस कदर विलुप्त हो गए हैं कि उन्हें अपने बच्चों के स्वास्थ्य से ज्यादा अपने सोशल-इकोनोमिक स्टेटस की फिक्र है, बस। उनके बच्चों को संतुलित और पोषक आहार मिल रहा है या नहीं, इस बात से ज्यादा उन्हें इस बात की फिक्र रहती है कि अगर उनके बच्चों को नए चलन की संस्कृति का ज्ञान नहीं रहा तो समाज में उनका कोई महत्व नहीं रहेगा।

इसी कारण आज के बच्चों में बैलेंस डाइट की जगह जंक फूड ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। संतुलित आहार की कमी के कारण ही ग्रोथ हार्मोन ही नहीं, बल्कि बाकी भी कई हार्मोन की कमी बढ़ी है और इसका खामियाजा बच्चों का शरीर भुगत रहा है। इसलिए माता-पिता को अपने बच्चे के आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Dec 2025, 11:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chilblains: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में खुजली और जलन क्यों होती है? NHS से जानिए चिलब्लेन्स की वजह

Cervical Dystonia: बिना चाहे भी गर्दन एक तरफ मुड़ने लगती है? जानिए क्या है सर्वाइकल डिस्टोनिया

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका