स्वास्थ्य

Heatstroke Symptoms Prevention : लू कब लगती है, लक्षण क्या हैं, कैसे करें बचाव

Heatstroke Symptoms Prevention : गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है, इतनी कि जान निकलने लगे। इस भयानक गर्मी में लू लगना और शरीर में पानी की कमी होना (डिहाइड्रेशन) आम बात है। पर इनको हल्के में नहीं लेना चाहिए, ये जान भी ले सकते हैं।

2 min read
Apr 30, 2025
loo lagne ke lakshan Heatstroke Symptoms Prevention Tips loo lag jaye to kya kare loo se kaise bache

Heatstroke Symptoms Prevention : आजकल गर्मी बहुत जोरों पर है तो अपनी सेहत का बहुत खास ख्याल रखना पड़ेगा। खासकर दो चीजों से बचना है - एक तो लू लगना (जिसे हीट स्ट्रोक भी कहते हैं) और दूसरा 'पानी की कमी हो जाना' (डिहाइड्रेशन)। ये चीजें अगर ध्यान न दी जाएं तो सच में खतरनाक हो सकती हैं।

लू कब लगती है?

जब शरीर इतना गरम हो जाए कि पसीना आना ही बंद हो जाए और शरीर खुद को ठंडा न कर पाए, तब समझो लू लग सकती है।

लू के लक्षण क्या हैं? (Heatstroke Symptoms)

इसमें तेज सिरदर्द हो सकता है, चक्कर आ सकते हैं, उल्टी जैसा लग सकता है, बहुत कमज़ोरी महसूस होगी और कभी-कभी तो आदमी बेहोश भी हो सकता है।

पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) क्या है और इसके लक्षण? (Dehydration in Summer)

गर्मी में शरीर में पानी कम होना भी बहुत आम है। इसमें थकान लगेगी, कमजोरी आएगी और चक्कर भी आ सकते हैं।

Heatstroke Symptoms : तो इनसे बचें कैसे? बहुत आसान तरीके हैं:


खूब पानी पियो: सबसे ज़रूरी बात! दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी ज़रूर पीना है।

पीने-खाने की चीज़ें जो ठंडक दें: सिर्फ पानी नहीं, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ भी बहुत बढ़िया हैं। फल खाओ जिनमें पानी ज़्यादा हो, जैसे तरबूज, खीरा, पपीता, जामुन। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।

दोपहर में बाहर कम निकलो: जब सबसे ज्यादा धूप होती है, यानी दोपहर में तो बिना वजह घर से बाहर मत निकलो।

कपड़े कैसे पहनें: हल्के रंग के, सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनो।

सनस्क्रीन लगाओ: धूप में निकलना हो तो सनस्क्रीन जरूर लगा लेना।

ज्यादा मेहनत मत करो: गर्मी में ज़्यादा भागा-दौड़ी या भारी काम करने से बचो।

बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी नहीं: जब धूप से आओ तो एकदम से फ्रिज का चिल्ड पानी मत पी लेना। थोड़ी देर रुक जाओ, जब शरीर का तापमान थोड़ा नॉर्मल हो जाए, तब पानी पियो।

खाली पेट बाहर न जाएं: घर से निकलते समय कुछ खाकर ही निकलो।

बाहर का तला-भुना मत खाओ: तला-भुना और बहुत मसालेदार खाना बाहर का खाने से बचो। ये गर्मी करते हैं। घर का बना हल्का, आसानी से पचने वाला और ठंडक देने वाला खाना खाओ।

मीठी चीज़ें और शराब कम: ज़्यादा मीठी चीज़ें और शराब वगैरह पीने से भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इनसे भी परहेज करो।

अगर लू लगने जैसा लगे तो क्या करें? (Heatstroke Symptoms Prevention Tips)

तुरंत किसी छाया वाली जगह पर जाओ। ठंडे पानी से शरीर को पोछो या नहलाओ ताकि वो ठंडा हो जाए। और देरी मत करो, डॉक्टर के पास ज़रूर जाओ।

नींद पूरी लो: शरीर को तरोताज़ा रखने और गर्मी से लड़ने के लिए पूरी नींद लेना भी ज़रूरी है।

बस ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखोगे तो इस गर्मी में एकदम फिट और सेफ रहोगे

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Updated on:
01 May 2025 06:53 am
Published on:
30 Apr 2025 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर