रात के खाने के तुरंत बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे सिर्फ खाना जल्दी पचता नहीं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। एक रिसर्च के अनुसार, भोजन के 30 से 60 मिनट के भीतर ब्लड शुगर पीक पर पहुंचता है, और उस वक़्त टहलने से इंसुलिन का प्रभाव कम हो सकता है, जो वजन बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार होता है।