स्वास्थ्य

बीच में सफेद, चारों ओर से लाल, Lyme Disease का लक्षण हो सकता है ऐसा दाग, NHS से जानिए कारण और बचाव

Lyme Disease Cause: शरीर पर बना निशाने जैसा गोल लाल दाग? NHS से जानिए क्या है टिक के काटने से होने वाली लाइम डिजीज, इसके शुरुआती लक्षण और इससे बचाव के तरीके।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2026, 8:18 AM IST
Lyme disease symptoms and prevention NHS,Bullseye rash tick bite symptoms,Early warning signs of Lyme disease,,
टिक के काटने के बाद शरीर पर बन सकता है गोल लाल दाग- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Lyme Disease Symptoms: क्या आपने कभी अपने शरीर पर कोई ऐसा लाल दाग देखा है जो बीच में से साफ दिखता है और चारों तरफ से लाल गोला जैसा लगता है? यह शूटिंग गेम के Target Board जैसा दिखाई देता है। अगर किसी छोटे से कीड़े या टिक (Tick) के काटने के बाद ऐसा दाग बने, तो इसे मामूली मानकर नजरअंदाज बिल्कुल न करें। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार, यह लाइम डिजीज (Lyme Disease) नाम की बीमारी का मुख्य लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह लाइम डिजीज क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

यह टिक क्या होता है और लाइम डिजीज कैसे फैलती है?

टिक बहुत ही छोटे, मकड़ी जैसे दिखने वाले कीड़े (Chiggar / Flea की तरह) होते हैं। ये आमतौर पर घने जंगलों, ऊंची घास, पार्कों और झाड़ियों में पाए जाते हैं। जब ये इंसानों या जानवरों की चमड़ी पर काटते हैं, तो शरीर से चिपककर खून चूसने लगते हैं। सीडीसी के अनुसार, अगर किसी टिक के अंदर एक खास तरह का बैक्टीरिया मौजूद है, तो उसके काटने से वह बैक्टीरिया इंसान के खून में चला जाता है। इसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन को हम लाइम डिजीज कहते हैं।

लाइम डिजीज के मुख्य लक्षण

NHS के मुताबिक, टिक के काटने के 1 से 4 हफ्ते (30 दिन) के अंदर शरीर में ये बदलाव दिखाई दे सकते हैं;

अगर समय पर इलाज न हो तो क्या हो सकता है?

अगर लाइम डिजीज का पता शुरुआत में ही चल जाए, तो डॉक्टर एंटीबायोटिक (Antibiotics) गोलियां देकर इसे कुछ ही दिनों में पूरी तरह ठीक कर देते हैं, लेकिन अगर इसे महीनों तक नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। बाद में जोड़ों में तेज दर्द और सूजन (Arthritis), चेहरे के एक हिस्से में लकवा (Facial Palsy), दिल की धड़कन का अनियंत्रित होना और याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

लाइम डिजीज से कैसे बचें?

  • बाहर जाते समय पूरी बांह की शर्ट, लंबी पैंट पहनें और पैंट के निचले हिस्से को मोजों (Socks) के अंदर डाल लें।
  • हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • मॉस्किटो क्रीम लगाएं।
  • घर लौटकर शरीर चेक करें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Jul 2026, 8:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?