स्वास्थ्य

एवोकाडो, पालक जैसे मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ कैंसर और संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं

हाल ही में हुए रिसर्च के अनुसार इस बात का पता चला है कि यदि आप रोजाना एक एवोकाडो को रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो ये कैंसर के जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखने में मददगार साबित हो सकता है। बेसल के विश्वविधालय में इस बात का पता चला है कि जो व्यक्ति एवोकाडो , बीन्स के जैसी आदि चीजों का सेवन उनकी इम्युनिटी के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2022, 11:54 AM IST
एवोकाडो, पालक जैसे मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ कैंसर और संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं
health tips

रिसर्च के दौरान इस बात को बताया गया है कि यदि आप खुद का ट्यूमर या कैंसर के जैसी गंभीर बीमारी से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो ऐसे में मैग्नीशियम एक खास प्रकार का रोल निभाता है, इससे युक्त चीजों के सेवन से इन बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम होता जाता है। मैग्नीशियम को शरीर के लिए एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। जर्नल सेल में प्रकाशित हुए इस अध्यन के अनुसार, कैंसर के पेशेंट्स के लिए मैग्नीशियम युक्त चीजों का सेवन अच्छा साबित हो सकता है।

कैंसर के पेशेंट्स को अपने प्रतिरक्षा प्रणाली के ऊपर खासतौर पर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है, वहीं प्रयोगशाला में इस बात को बताया गया है कि मैग्नीशियम कैंसर के गंभीर कोशिकाओं के खतरे को कम करने में और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सक्षम होता है।

मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है, ये कैंसर की सेल्स कि ग्रोथ को रोकने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है, वहीं परीक्षणों में इस बात का जिक्र किया गया है कि मैग्नीशियम ट्यूमर के प्रभाव को कम करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है, वहीं ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी बूस्ट करता है।

प्रमुख डॉक्टर जोनास लोत्शेर का ये मानना है कि मैग्नीशियम के रोजाना सेवन से कैंसर होने के खतरा कम होता जाता है, लेकिन इसके लिए और भी कई जांचों की आवश्य्कता है।

अगले चरण के रूप में, हम प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए उत्प्रेरक के रूप में मैग्नीशियम के नैदानिक प्रभाव का परीक्षण करने के लिए संभावित अध्ययन की योजना बना रहे हैं," लोत्शेर ने निष्कर्ष निकाला।
वहीं मांसपेशियों को यदि आप मजबूत बनाना चाहते हैं या तंत्रिका कार्यों में सुधार करना चाहते हैं तो, मैग्नीशियम युक्त चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे कि दाल, काजू, डार्क चॉकलेट, आदि चीजें शामिल हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन