स्वास्थ्य

घर से काम करते हुए मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

यदि आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको दिमाग की सेहत को भी स्वस्थ बना के रखने की जरूरत होती है, इसलिए जानिए कि घर पर काम करते समय कैसे आप अपने दिमाग की सेहत को स्वस्थ रख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2022, 12:23 PM IST
घर से काम करते हुए मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
Maintaining mental health while working from home

कोरोना महामारी के आने से व्यक्ति के लाइफस्टाइल के ऊपर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ा है, क्योंकि उन्हें घर से ही काम करना पड़ रहा है और लोग कहीं बिना काम के बाहर घूमने-फिरने भी नहीं जा सकते हैं। साथ ही साथ उनको काम भी घर पर एक ही जगह बैठ के करना पड़ रहा है जिसका असर उनकी मानसिक सेहत के ऊपर भी पड़ा है। एक ही जगह काम करते-करते लोग खुद को अकेला महसूस करते हैं और कई बार वे डिप्रेशन के जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए यदि आप टेंशन को कम करना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने मानसिक सेहत के ऊपर अधिक ध्यान रखने कि जरूरत होती है।
इसलिए जानिए कि घर पर बैठ के कैसे आप अपने मानसिक सेहत को स्वस्थ बना के रख सकते हैं।

स्ट्रेस से खुद को दूर रखने कि कोशिश करें
यदि आप भी छोटी-छोटी बातों का ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इसका असर आपके दिमाग की सेहत के ऊपर बुरा पड़ता है,इसलिए आप स्ट्रेस के ज्यादा लेने से बचें किसी भी चीज को खुद के ऊपर हावी न होने दें। यदि आप घर पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने मानसिक सेहत के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि ज्यादा सोचना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और आप बीमार होते चले जाते हैं।

गुस्सा कम करें
कोशिश करें कि हर बात में गुस्सा ज्यादा न करें क्योंकि यदि आप ज्यादा गुस्सा करते हैं तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत के ऊपर भी पड़ता है, इसलिए शांत रहने कि कोशिश करें। ये आपकी एक्रागता को बढ़ाता है, शांति बनाये रखने से आपका दिमाग लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है और इससे दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं भी कम हो जाती हैं।

परिवार के साथ समय बिताएं
घर पर जब काम करते हैं तो आप खुद को कभी-कभी बहुत ही ज्यादा फ्रस्टेट फील करते हैं क्योंकि काम करते-करते आप छोटी-छोटी बातों में चिड़चिड़ाने से लग जाते हैं, ऐसे में यदि आपको भी ये समस्या होने लगी तो आपको अपने लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए, आप रोजाना थोड़ा समय अपने परिवार के साथ बैठें और कुछ साथ समय बिताएं।

रोजाना कुछ न कुछ नया सीखें
यदि आप रोजाना कुछ न कुछ नया सीखते हैं तो इसका असर आपके मेन्टल हेल्थ के ऊपर भी पड़ता है, इससे आपकी स्किल भी इम्प्रूव होती जाती है वहीं दिमाग भी आपका तेज बनता जाता है। बीजी लाइफस्टाइल में आपको अपने लिए भी कुछ समय निकालने कि भी आवश्य्कता होती है। ताकि आप स्वस्थ रहे और आपकी दिमाग की सेहत के ऊपर भी इसका असर अच्छा पड़े।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां, रोजाना करें इनका सेवन

शरीर को स्वस्थ बना के रखे
यदि आप शरीर को स्वस्थ बना के रखते हैं तो इसका असर आपके दिमाग की सेहत के ऊपर भी पड़ता है, आप यदि अपनी लाइफस्टाइल और डाइट के ऊपर पूर्ण रूप से ध्यान देते हैं तो आपकी बॉडी स्वस्थ बनी रहती है वहीं आपका माइंड भी फ्रेश रहता है। इसलिए आपको अपने शरीर को स्वस्थ बना के जरूर रखना चाहिए और दिमाग के ऊपर भी ज्यादा प्रेशर नहीं डालना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स