2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां, रोजाना करें इनका सेवन

यदि आप भी डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको इन सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में करने में सहायक होती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 26 Jan 2022, 9:47 PM IST

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां, रोजाना करें इनका सेवन

best vegetables for diabetes patients

आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, वहीं यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको डाइट के हैं तो आपको डाइट के ऊपर खासतौर पर ध्यान रखने कि जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको इन सब्जियों के बारे में बताएंगें जो डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फ़ायदेमन्द साबित हो सकती है। वहीं इनके सेवन से शरीर में कई प्रकर की समस्या भी दूर हो जाती है।
इसलिए आपको भी इन सब्जियों के बारे में जानना चाहिए।

भिंडी का सेवन
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको भिंडी का सेवन जरूर करना चाहिए, भिंडी में स्टार्च की मात्रा न के बराबर होती है, वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। भिंडी डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित होती है साथ ही साथ ये इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करती है इसलिए यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको भिंडी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

ब्रोकली
ब्रोकली की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है, यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ब्रोकली के रोजाना सेवन से शरीर में इन्सुलिन का उत्पादन होता है। आप ब्रोकली का सेवन अनेकों प्रकार से कर सकते हैं जैसे कि सब्जी के रूप में,सलाद के रूप में,स्मूथी के रूप में आदि।

हरी सब्जियां
यदि आप हरी सब्जियों का सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, वहीं हरी सब्जी डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद होती है। हरी सब्जी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है। इसलिए यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो रोजाना हरी सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए।

पत्ता गोभी
पत्ता गोभी की बात करें तो ये भी डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है, इसमें वहीं स्टार्च की मात्रा भी कम होती है। पत्ता गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं पत्ता गोभी विटामिन से भी भरपूर होता है। इसलिए यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको पत्ता गोभी को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जीवनभर रहना चाहते हैं फिट, तो आप भी अपना सकते हैं इन आसान से नियमों को

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल