
Mango Benefits in Summer : आजकल जो झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है इसमें अगर किसी चीज से सुकून मिलता है, तो वो है अपना 'आम'। गर्मी चाहे दिन की हो या रात की, आम चाहे लंगड़ा हो, दसहरी हो या चौसा… हर तरफ बस मीठे-मीठे 'फलों के राजा' का ही जलवा रहता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, आम में ना ढेर सारे अच्छे तत्व भी होते हैं जो अपनी सेहत के लिए बढ़िया हैं। कहते हैं कि रोजाना एक आम खाओ तो मन खुश रहता है, उदासी भाग जाती है। ये बात सिर्फ पुराने लोग (आयुर्वेद वाले) ही नहीं, आजकल के डाइट बताने वाले (न्यूट्रिशनिस्ट) भी मानते हैं।
और जो जो लोग कहते हैं कि आम खाने से शुगर बढ़ जाती है या डायबिटीज हो जाती है, ये ज़्यादातर गलत है। असल में आम से शुगर बढ़ती नहीं और डायबिटीज़ का खतरा भी नहीं होता। यहां तक कि अमेरिका की जो डायबिटीज संस्था (अमेरिकन डायबिटिक एसोसिएशन) वो भी कहती है कि जब आम का मौसम हो तो इसे जरूर खाना चाहिए।
आम में पाए जाते हैं फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं। यह विटामिन A, C और E के साथ-साथ फोलेट, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह संपूर्ण फल न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
कई लोग मानते हैं कि आम खाने से शुगर बढ़ती है, लेकिन अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन इस बात से सहमत नहीं है। उनके अनुसार आम की ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वैल्यू 51±5 होती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए सुरक्षित मानी जाती है (55 से कम GI वाले फल उपयुक्त माने जाते हैं)।
इसके अलावा, आम में प्रोटीन नहीं होता, जिससे यह शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकता है। अगर आप इसे बादाम के साथ खाते हैं, तो यह और भी फायदेमंद होता है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर कहती हैं कि आम खाने से डरने की जरूरत नहीं है। वह बताती हैं कि,
“आम से न तो मोटापा बढ़ता है, न ही मुंहासे निकलते हैं और न ही यह डायबिटीज की वजह बनता है।”
हां, एक जरूरी बात – आम को खाने से पहले कम से कम आधे घंटे तक ठंडे पानी में भिगोना चाहिए, जिससे उसकी अतिरिक्त गर्मी कम हो जाती है।
आम में मौजूद फाइबर पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को संतुलित करता है। रोज़ाना एक आम खाने से उदासी और थकावट भी दूर होती है, यह न केवल शरीर को बल्कि मन को भी ताजगी देता है।
आम को अपने गर्मियों के भोजन में शामिल करें, पर संतुलन के साथ। न केवल यह आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा, बल्कि हर दिन को थोड़ा और मीठा भी कर देगा।
Kiwi Benefits: जानिए कीवी के अनजानें फायदे