स्वास्थ्य

Meningitis Outbreak: UK में मेंनिन्जाइटिस का प्रकोप, 2 की मौत और कई छात्र संक्रमित, जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Meningitis Outbreak: UK में मेंनिन्जाइटिस का प्रकोप, 2 की मौत और कई छात्र संक्रमित। जानिए इस खतरनाक बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के आसान उपाय।

2 min read
Mar 17, 2026
Meningitis Outbreak UK (Photo- gemini ai)

Meningitis Outbreak UK: यूके के केंट शहर के कैंटरबरी में मेंनिन्जाइटिस के प्रकोप ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीमारी से 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह संक्रमण एक नाइटक्लब इवेंट से जुड़ा हो सकता है, जहां कई छात्र मौजूद थे। UK Health Security Agency ने करीब 30,000 छात्रों और स्टाफ को अलर्ट किया है और जरूरत पड़ने पर एंटीबायोटिक देने की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें

High BP और Diabetes से कैसे चुपचाप खराब होती है किडनी, 5 संकेत लोग अक्सर कर देते हैं नजरअंदाज

मेंनिन्जाइटिस क्या है?

Meningitis एक गंभीर बीमारी है, जिसमें दिमाग और रीढ़ की हड्डी को कवर करने वाली झिल्लियों में सूजन आ जाती है। यह बैक्टीरिया, वायरस या अन्य इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। इनमें से बैक्टीरियल मेंनिन्जाइटिस सबसे खतरनाक होता है और अगर समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा भी साबित हो सकता है।

इसके लक्षण क्या हैं?

इस बीमारी के लक्षण शुरुआत में आम सर्दी-जुकाम जैसे लग सकते हैं, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है, तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी या जी मिचलाना, गर्दन में अकड़न, बहुत ज्यादा नींद आना या सुस्ती, रोशनी से परेशानी, त्वचा पर गहरे रंग के दाने या रैश, हाथ-पैर ठंडे पड़ना शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार, यह बीमारी बहुत तेजी से बढ़ सकती है, इसलिए हल्के लक्षण भी दिखें तो तुरंत जांच करवानी चाहिए।

कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

अगर समय पर इलाज न मिले तो मेंनिन्जाइटिस जानलेवा हो सकती है। कई मामलों में इलाज के बावजूद मरीज की जान जा सकती है। इसके अलावा, कुछ गंभीर जटिलताएं भी हो सकती हैं जैसे:

  • दिमाग को नुकसान
  • सुनने की क्षमता खत्म होना
  • नसों को नुकसान
  • किडनी डैमेज
  • शरीर के किसी हिस्से को खोना

इससे बचाव कैसे करें?

इस बीमारी से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है:

वैक्सीनेशन- सबसे अच्छा बचाव टीकाकरण है। सही समय पर वैक्सीन लगवाने से इस बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है।

साफ-सफाई का ध्यान रखें- हाथों को बार-बार धोएं, खासकर खाने से पहले। दूसरों के साथ खाने-पीने की चीजें शेयर करने से बचें।

भीड़-भाड़ से बचें- अगर कहीं संक्रमण फैला हो तो भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं- खासकर अगर बुखार, रैश या गर्दन में अकड़न हो, तो देरी बिल्कुल न करें।

ये भी पढ़ें

Morning Sore Throat Causes: सुबह उठते ही गला खराब और नाक बंद? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Published on:
17 Mar 2026 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर