
Meralgia Paresthetica: दिन भर कमर पर कसी बेल्ट के बाद शाम को जांघ के बाहर वाले हिस्से में जलन महसूस होती है। कभी वहां झनझनाहट रहती है, कभी हल्का सुन्नपन। ज्यादातर लोग इसे थकान या कमर दर्द मानकर टाल देते हैं। लेकिन कई बार वजह जांघ की एक नस पर बनने वाला दबाव होती है, जिसे मेराल्जिया पैरास्थेटिका कहते हैं। आइए समझते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है और इससे बचने के लिए हम क्या उपाय अपना सकते हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार इस स्थिति में जांघ के बाहरी हिस्से में झनझनाहट, सुन्नपन और जलन वाला दर्द होता है। यह लेटरल फीमोरल क्यूटेनियस नर्व पर दबाव पड़ने से होता है। यह नस ऊपरी पैर की त्वचा को महसूस करने की क्षमता देती है। यह परेशान जरूर करती है, पर जानलेवा या सेहत के लिए खतरनाक नहीं है, और इसका इलाज संभव है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार ग्रोइन के पास जो चीजें दबाव बनाती हैं, वे इस नस को दबा सकती हैं;
आमतौर पर शारीरिक जांच और लक्षणों की पूरी जानकारी से पहचान हो जाती है। वजह साफ न हो तो डॉक्टर शुगर, थायराइड, विटामिन B12, फोलेट और हीमोग्लोबिन की जांच करा सकते हैं। जरूरत हो तो एक्स-रे, सीटी या एमआरआई भी होते हैं, ताकि स्पाइन या नस की किसी दूसरी समस्या को खारिज किया जा सके। इसलिए खुद अंदाजा लगाकर बैठ जाना ठीक नहीं।
ऐसे लक्षण महसूस हों तो डॉक्टर से मिलें। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार अनदेखी करने पर दर्द और जलन बनी रह सकती है और चलने-फिरने में भी रुकावट आ सकती है। मेयो क्लिनिक का कहना है कि यह नस मांसपेशियों के काम को प्रभावित नहीं करती। इसलिए पैर में कमजोरी हो तो वजह कुछ और हो सकती है, और उसकी जांच जल्दी करानी चाहिए।
इसे पूरी तरह रोकने का कोई पक्का तरीका नहीं है, पर जोखिम घटाया जा सकता है। ढीले पहनावे को चुनें, पॉकेट और बेल्ट पर भारी सामान न रखें, वजन संतुलित रखें और बैठने-चलने का पोस्चर सही रखें।