स्वास्थ्य

Morning Brushing: आप भी सुबह उठते ही करते हैं ब्रश, जानें ENT सर्जन ने क्यों कहा गलत

Morning Brushing: आइए डॉक्टर आमोद कुमार (ENT सर्जन) से जानते हैं कि सुबह उठकर तुरंत ब्रश क्यों नहीं करना चाहिए, ब्रश करने का सबसे सही समय क्या है और किस नियम से ब्रश करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Apr 17, 2026
Morning Brushing (Image- gemini)

Morning Brushing: सुबह उठते ही हमारा पहला काम होता है ब्रश करना। अब मैं आपसे यह कहूं कि सुबह उठकर ब्रश नहीं करना चाहिए और यही आपके बीमार होने का कारण है, तो आप शायद मुझे ही गलत समझेंगे। लेकिन यदि यही बात डॉक्टर कहें, तो क्या आप इसे मानेंगे?

अभी हाल ही में डॉक्टर आमोद कुमार (ENT सर्जन) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ मना किया है कि सुबह उठकर ब्रश नहीं करना चाहिए। अब आप यही सोच रहे होंगे कि क्या हम बचपन से गलत करते आ रहे हैं? गौर कीजिए, डॉक्टर ने सुबह 'उठते ही' ब्रश करने को मना किया है, उन्होंने यह नहीं कहा कि ब्रश करना ही नहीं चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह उठकर तुरंत ब्रश क्यों नहीं करना चाहिए, ब्रश करने का सबसे सही समय क्या है और किस नियम से ब्रश करना फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें

Keytruda in India: कैंसर की सस्ती दवा लाने की तैयारी में भारत की 7 फार्मा कंपनियां, 2028 तक संभावना!

सुबह उठते ही ब्रश क्यों नहीं करना चाहिए?

रात भर जब हम सोते हैं, तो हमारे मुंह में एक विशेष प्रकार की लार बनती है जिसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि सुबह की लार हमारे शरीर के लिए अमृत समान होती है। रात को हमारे दांतों पर एक विशेष परत जम जाती है और जब हम उठते ही केमिकल वाले टूथपेस्ट से ब्रश करते हैं, तो हमारे दांतों की बाहरी परत कमजोर पड़ जाती है। डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करने की जगह सादे पानी से मुंह को साफ करना चाहिए।।

ब्रश करने का सही समय क्या है?

डॉक्टर के अनुसार ब्रश करने का असली मकसद हमारे दांतों से भोजन के कणों को निकालना होता है ताकि वे सड़ें नहीं। इसलिए ब्रश करने का सबसे सही समय नाश्ता करने के 30 मिनट बाद और रात को सोने से पहले। ऐसा करने से आपके दांतों का स्वास्थ्य बरकरार रहता है और उनकी उम्र बढ़ जाती है।

सुबह उठते ही सबसे पहले क्या काम करना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले आपको बिना कुल्ला किए थोड़ा पानी पीना चाहिए। इससे हमारे मुंह की लार पेट में जाएगी और पाचन तंत्र को फायदा होगा। इसके बाद एक स्टील या तांबे के टंग क्लीनर से जीभ को साफ करें, इससे सांसों में ताजगी का अहसास होगा।

ब्रश करने का सही तरीका क्या है?

सबसे पहले ब्रश को दांतों और मसूड़ों के बीच 45 डिग्री के कोण पर रखें। इसके बाद ब्रश से दांतों को रगड़ना नहीं है, बल्कि गोलाकार घुमाना है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हमेशा ऊपर से नीचे की ओर ब्रश को दांतों पर घुमाना चाहिए। 2 मिनट से ज्यादा देर तक ब्रश करने से बचें और हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश का ही प्रयोग करें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Starvation Mode: कम खाने के बाद भी बढ़ रहा है वजन, कहीं आप स्टार्वेशन मोड के शिकार तो नहीं
Updated on:
17 Apr 2026 09:59 am
Published on:
17 Apr 2026 09:58 am
Also Read
View All