स्वास्थ्य

Mosquitoes Bites: मॉस्किटो क्रीम लगाने के बाद भी क्यों काट लेते हैं मच्छर? रिसर्च में पता चला कारण

DEET Repels Mosquitoes Cause: क्या आप भी सोचते हैं कि मॉस्किटो क्रीम की खुशबू से मच्छर भागते हैं? नई रिसर्च से समझें कैसे मॉस्किटो क्रीम लगाने के बाद भी आपको मच्छर काट लेते हैं।

2 min read
Jun 03, 2026
How DEET Repels Mosquitoes, Mosquitoes Taste DEET With Feet,
मॉस्किटो रिपेलेंट लगाते हुए महिला- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Mosquitoes Bite After Cream: मच्छरों से बचने के लिए हम सब बाजार में मिलने वाली क्रीम या मॉस्किटो रिपेलेंट लगाते हैं। इनमें से ज्यादातर क्रीम में डीईईटी (DEET) नाम का एक केमिकल होता है। अब तक हमारी सोच यह थी कि इस क्रीम की तेज महक से डरकर मच्छर दूर भाग जाते हैं। लेकिन जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी में छपी एक नई स्टडी में ये बात सामने आई है कि अब मच्छर इस डीईईटी केमिकल की तरफ और ज्यादा आकर्षित होना सीख रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रीम मच्छरों को हवा में दूर नहीं भगाती, बल्कि इसका असली कनेक्शन मच्छर के पैरों और हमारी स्किन से जुड़ा हुआ है। कई बार पूरी बॉडी पर क्रीम रगड़ने के बाद भी मच्छर हमें काट लेते हैं। आइए समझते हैं कि आखिर क्रीम लगाने के बाद भी मच्छर हमें कैसे शिकार बना लेते हैं।

स्किन पर बैठकर मच्छर लेते हैं फैसला

जब हम अपने शरीर पर डीईईटी (DEET) केमिकल वाली क्रीम लगाते हैं, तो मच्छर उसकी महक से डरकर दूर नहीं भागता। मच्छर अपने पैरों से हमारी स्किन पर लगी क्रीम का स्वाद लेते हैं। जैसे ही उनके पैरों को डीईईटी (DEET) केमिकल का खराब स्वाद मिलता है, वैसे ही उनके दिमाग को एक सिग्नल जाता है। स्वाद खराब लगते ही मच्छर वहां से तुरंत उड़ जाता है।

क्रीम लगाने में हुई गलती का असर

अब बात आती है की क्रीम लगाने के बाद भी आपको मच्छर क्यों काट लेते हैं? रिसर्च के अनुसार, मच्छर स्किन पर बैठने के बाद अपने पैरों से केमिकल को चखता है, इसलिए शरीर पर क्रीम का एक-एक हिस्सा पूरी तरह कवर होना बहुत जरूरी है।

अगर आपने अपने हाथों या पैरों पर क्रीम लगाई, लेकिन त्वचा की कोई छोटी सी जगह या उंगलियों के बीच का हिस्सा थोड़ा सा भी छूट गया, तो मच्छर को वहीं मौका मिल जाता है। मच्छर जैसे ही उस बिना क्रीम वाली जगह पर बैठता है, तो उसके पैरों को वो खराब स्वाद नहीं मिलता। स्वाद न मिलने के कारण वह तुरंत आपको उसी जगह पर काट लेता है। यही वजह है कि क्रीम लगाने में हुई जरा सी भी लापरवाही मच्छरों का काम आसान कर देती है। जिसके कारण मच्छरों से होने वाले रोगों जैसे डेंगु और मलेरिया का रिस्क बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
03 Jun 2026 03:12 pm
Also Read
View All