1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

What To Wear During Heat wave: कैसा कपड़ा पहनने से गर्मी लग सकती है कम; डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए

What To Wear During Heatwave: तेज धूप में किस तरह के कपड़े को पहनना चाहिए? इस बात को आप हमारी स्टोरी में पढ़िए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 01, 2026

Best Clothes For Hot Weather,Black Vs White Clothes In Summer,Cotton Clothes For Summer,

गर्मी में नीले रंग की टी शर्ट पहने हुए युवक- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

What To Wear During Heat wave: इस समय लू का कहर जारी है। ऐसे मौसम में खुद को बीमार होने से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। लोग धूप से बचने के लिए गमछा या छाता लेकर निकलते हैं या बार-बार पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके कपड़ों का रंग और उनका फैब्रिक भी आपको हीटस्ट्रोक से बचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है?

अक्सर लोगों के मन में यह उलझन रहती है कि गर्मी में काले रंग के कपड़े पहनना ज्यादा सही है या सफेद रंग के। कुछ लोग मानते हैं कि काला रंग से धूप अधिक लगती है, तो कुछ का कहना है कि सफेद रंग शरीर को ठंडा रखता है।

आइए, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मोनिका सिंह (MD), एसएमएस जयपुर से जानते हैं कि इस हीटवेव के दौरान आपको असल में किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए।

सूती और आरामदेह कपड़े पहनें

स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तेज धूप में कॉटन और आरामदेह कपड़े पहनने की सलाह दी है। आप ड्रेस पहनते समय इस बात का ध्यान रखें।

धूप में कौन सा रंग है ज्यादा बेहतर?

जब बात कपड़ों के रंग की आती है, तो काले और सफेद दोनों ही रंगों के अपने फायदे और नुकसान हैं। चलिए, इसके बारे में भी समझ लेते हैं:

1. डार्क कलर्स (जैसे काला रंग)- काला या इस तरह के गहरे रंग सूर्य की किरणों को रिफ्लेक्ट नहीं करते, बल्कि हीट को सोख लेते हैं। इस वजह से आपको गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। गर्मी अधिक लगने से ये आपकी स्किन इरिटेशन, हीट रैशेज आदि समस्या को जन्म दे सकते हैं। इसलिए, ऐसे मौसम में गहरे रंग के ड्रेस को पहनने से बचना चाहिए।

2. लाइट कलर्स (जैसे सफेद रंग)- हल्के रंग सूरज की रोशनी और उसकी गर्मी को रिफ्लेक्ट (परावर्तित) कर देते हैं। जब धूप सफेद कपड़े पर पड़ती है, तो वह लौट जाती है, जिससे कपड़ा गर्म नहीं होता और आपका शरीर अंदर से ठंडा बना रहता है।

यही कारण है गर्मी के दिनों में अधिकतर लोग आपको सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहने दिख जाते हैं।

शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. ढीले-ढाले कपड़े पहनें- गर्मी के दिनों में टाइट कपड़े पहनने से पूरी तरह बचें। ढीले कपड़े पहनने से शरीर के आसपास हवा का सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे पसीना जल्दी सूखता है और त्वचा खुलकर सांस ले पाती है।

2. सही फैब्रिक- हीटवेव के दौरान सूती कपड़े ही सबसे बेस्ट माने जाते हैं। ये फैब्रिक बहुत हल्के और हवादार होते हैं, जो पसीने को आसानी से सोख लेते हैं और शरीर को तपने नहीं देते। सिंथेटिक या नायलॉन के कपड़ों से दूरी बना लें।

3. पूरी आस्तीन के कपड़े- धूप में निकलते समय हमेशा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। इससे आपके हाथ सीधे धूप के संपर्क में नहीं आते, जिससे सनबर्न और टैनिंग का खतरा काफी कम हो जाता है।

4. हल्के रंग- रोजाना के इस्तेमाल के लिए सफेद, हल्का पीला, स्काई ब्लू या क्रीम कलर के कपड़े चुनें ताकि आपको कम से कम गर्मी लगे।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।