
ब्लड प्रेशर जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- freepik)
Packaged Drinks and Blood Pressure: गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए लोग पानी के साथ-साथ बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड मिल्क का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, तो इन पैक्ड ड्रिंक्स को चुनते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की गाइडलाइंस के अनुसार, इन पैकेज्ड पेय पदार्थों में स्वाद और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए सोडियम (प्रिजर्वेटिव्स जैसे सोडियम बेंजोएट) का इस्तेमाल किया जाता है। मेडिकल रिसर्च यह साफ करती है कि ड्रिंक्स में छिपा यही सोडियम सीधे तौर पर ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाओं) पर दबाव बढ़ाकर आपके ब्लड प्रेशर (BP) को प्रभावित करता है।
अक्सर लोग सोडियम का संबंध सिर्फ नमक या नमकीन चीजों से जोड़ते हैं। लेकिन पैकेज्ड मीठे ड्रिंक्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। अत्यधिक शुगर और एडेड फ्लेवर्स के कारण इनका नमकीन स्वाद जीभ पर महसूस नहीं होता, इसे ही मेडिकल भाषा में हिडन सोडियम कहा जाता है।
डॉक्टर अमन मीना (MD, फिजिशियन) के अनुसार इसके पीछे के बायोलॉजिकल प्रोसेस को आसान शब्दों में समझाया है:
वॉटर रिटेंशन (Water Retention): जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है, तो हमारा सिस्टम खुद को संतुलित करने के लिए रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) में पानी को रोकने लगता है।
ब्लड वॉल्यूम का बढ़ना: पानी जमा होने के कारण नसों में बहने वाले खून की मात्रा (Volume) बढ़ जाती है।
धमनियों पर दबाव: बढ़े हुए ब्लड वॉल्यूम को पंप करने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धमनियों की दीवारों पर दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर का स्तर ऊपर चला जाता है।
इसके साथ ही, इन ड्रिंक्स में मौजूद हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप (शुगर) नसों के लचीलेपन को प्रभावित करता है, जिससे सोडियम का असर शरीर पर और ज्यादा बढ़ जाता है।
गर्मियों में ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने और सुरक्षित हाइड्रेशन के लिए डॉक्टर अमन मीना ने निम्नलिखित व्यावहारिक सुझाव दिए हैं:
गर्मियों के मौसम में यदि आपको लगातार सिरदर्द, चक्कर आना या घबराहट जैसे लक्षण महसूस हों, तो इसे केवल गर्मी का असर न समझें। अपना ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक कराते रहें। इस मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखने का सबसे सुरक्षित और सटीक जरिया सादा पानी और मौसमी फल ही हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
01 Jun 2026 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
