Nail Health: अगर आपके नाखूनों का रंग सफेद, पीला, नीला या उनमें धब्बे दिखाई देने लगे हैं तो इसे हल्के में न लें। यह आपके शरीर में चल रही किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है।
Nail Health Warning Signs: हममें से ज्यादातर लोग नाखूनों को केवल ब्यूटी से जोड़कर देखते हैं। नेल पॉलिश, नेल आर्ट या पार्लर ट्रीटमेंट तक ही इसकी अहमियत समझते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि नाखून सिर्फ हाथ-पैर की शोभा नहीं हैं, बल्कि ये हमारी भीतरी सेहत के आईने होते हैं। अक्सर डॉक्टर भी किसी बीमारी की शुरुआती झलक नाखूनों की रंगत और बनावट देखकर ही पहचान लेते हैं।अगर आपके नाखूनों का रंग सफेद, पीला, नीला या उनमें धब्बे दिखाई देने लगे हैं तो इसे हल्के में न लें। यह आपके शरीर में चल रही किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है।आइए जानते हैं कि नाखूनों के अलग-अलग रंग और बदलाव किस बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
नाखूनों का पीला होना सामान्य नहीं है। यह अक्सर फंगल इंफेक्शन या थायरॉइड संबंधी गड़बड़ियों की ओर इशारा करता है। साथ ही, विटामिन और मिनरल्स की कमी भी नाखूनों को पीला बना सकती है।
अगर नाखून पूरी तरह सफेद नजर आ रहे हैं तो यह लिवर की समस्या जैसे पीलिया की तरफ इशारा कर सकता है। कई बार यह एनीमिया यानी आयरन की कमी की भी निशानी होता है। ऐसे में तुरंत जांच कराना जरूरी है।
अगर आपके नाखून नीले पड़ रहे हैं तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी या फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का चेतावनी संकेत है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
नाखूनों पर लगातार गहरे काले या भूरे धब्बे दिखना गंभीर संकेत है। यह मेलानोमा (त्वचा कैंसर का एक प्रकार) का लक्षण हो सकता है। अगर धब्बे का आकार या रंग बदल रहा है तो तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराएं।
नाखूनों का लाल होना अक्सर शरीर में सूजन या इंफेक्शन से जुड़ा होता है। कई बार यह हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी की ओर भी इशारा करता है।
छोटे-छोटे सफेद धब्बे ज्यादातर मामलों में हानिरहित होते हैं और ये कैल्शियम या जिंक की कमी के कारण बनते हैं। लेकिन अगर बार-बार यह समस्या हो रही है, तो पोषण की जांच करवाना फायदेमंद रहेगा।