Weight Loss : वजन कंट्रोल करने के लिए आप नेगेटिव कैलोरी वाले फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।
आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं। तो अपनी डाइट और नाश्ते में नेगेटिव कैलोरी वाले फल शामिल करें। जिससे मेटाबोलिज्म बढ़ेगा और पेट भर रहेगा। जिससे आपका वजन दिन-ब-दिन कम होने के साथ कंट्रोल में रहेगा। आइए जानते हैं कौन से नेगेटिव कैलोरी वाले फल हैं।
दरअसल, नेगेटिव कैलोरी वाले फल उन्हें कहा जाता है। जिनमें कैलोरी बहुत कम होती है। इनका उपयोग आप वेट लॉस के लिए कर सकते हैं।
सेब-
सेबफल का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फल फाइबर ओर पेेक्टिन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपका पेट भरा हुआ रहता है। यह ब्लड फ्लो में शुगर की गति भी धीमी करके रखता है। इससे आपका वजन कम होगा।
जामुन -
जामुन का सेवन सेहत के साथ वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। जामुन खाने में भी बहुत अच्छे लगते हैं और यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहते हैं। इसका सेवन करने से आपका पेट अधिक समय तक भरा रहता है। आप अतिरिक्त डाइट से भी बचते हैं। जिससे आपका वजन कम होता है और इसमें भी कैलोरी बहुत कम होती है।
तरबूज -
तरबूज का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह लो कैलोरी फ्रूट है। जो खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहती है। यह आपके पेट को भरा हुआ रखता है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
अंगूर -
अंगूर का सेवन करने से आपको बहुत फायदा होता है। करीब 100 ग्राम अंगूर में मात्र 40 कैलोरी होती है। ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे पेट भी भर जाता है और आपको भूख नहीं लगती है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। यह आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद रहता है। क्योंकि यह विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज का खजाना है।
नींबू-
नींबू का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप अपने ड्रिंक में नींबू का सेवन करें। रोजाना भोजन करते समय नींबू डालें, नींबू पानी पिए। नींबू शहद भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होगी। रोजाना सुबह एक गिलास नींबू का रस पीने से मेटाबॉलिज में सुधार होगा।