30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Makhana bhel : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मखाना भेल, इस तरह करें घर में तैयार

Makhana bhel : सावन के मौसम में मखाना भेल का सेवन करना सेहत और स्वाद दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप बहुत आसान तरीके से घर में तैयार कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Aug 2021, 4:20 PM IST

Makhana bhel

Makhana bhel

भेल खाना बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आता है। क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार की चीजें शामिल होने के कारण इसका स्वाद भी बहुत जायकेदार होता है। आज हम आपको मखाना भेल तैयार करने का तरीका भी बताएंगे।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में हो रही है खुजली तो यह करें उपाय।

मखाने में होते हैं यह पोषक तत्व-

मखाना भेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि मखाना में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, मैग्निशियम, फास्फोरस और प्रोटीन होता है। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - वर्कआउट नहीं कर पाते हैं तो फिट रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

इस तरह तैयार करें मखाना भेल-

मखाना तैयार करने के लिए आप करीब दो सौ ग्राम भुने हुए मखाने, 5 चम्मच मुरमुरे, 20 ग्राम मूंगफली, एक कटा हुआ प्याज, 20 ग्राम भुने हुए काजू, बदाम, दो कटी हुई हरी मिर्ची, एक कटा हुआ टमाटर, काला नमक, हरा धनिया, नींबू, देसी घी और एक चम्मच काली मिर्च ले। इस बात का ध्यान रखें कि मखाने भुने हुए होने चाहिए। इसी के साथ बदाम, काजू और मूंगफली भी भुनी हुई डालें। इससे भेल का टेस्ट और भी बेहतर जाएगा।भेल तैयार करने के लिए पहले आप तवे पर मखाना, काजू, बादाम और मूंगफली कुरकुरा होने तक फ्राई करते रहें। फिर इसके बाद स्वादानुसार नमक मिर्ची आदि डालें और इसमें सभी चीजें मिलाकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें - आंखों को लाल होने से बचाने के लिए घर में करें यह उपाय।

इस तरह तैयार करें चटनी-

भेल के लिए चटनी तैयार करना होती है। क्योंकि चटनी से भेल का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है। इसके लिए आप 10 ग्राम इमली, दो चम्मच भुना हुआ जीरा और 500 मिलीलीटर पानी ले। इसे एक बर्तन में डालकर उबालें। जब यह अच्छे से उबलने लगे। तो इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाल दें। जब यह सब अच्छे से मिल जाए तो इसे ठंडा होने के बाद सर्व करें।

मखाना भेल सर्व करने के दौरान आप एक बाउल में भेल लें। फिर उस पर हरी मिर्च, टमाटर, कटे हुए प्याज आदि डालकर नींबू का रस और इमली की चटनी डालें। अब इसे सर्व करें, यह स्वादिष्ट भेल सभी को पसंद आएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।