स्वास्थ्य

Next Pandemic Alert : आने वाले हैं कोरोना से भी खतरनाक 20 नए वायरस, इंसान को मारने से पहले पागल बना देंगे, जानिए कैसे फैल सकते हैं

Next Pandemic Alert : जब भी महामारी की बात होती है सबसे पहले कोरोना याद आता है। डरावनी बात ये है कि कोरोना अकेला नहीं है अब 22 और नए वायरस मौके की तलाश में हैं और आने वाला वक्त और भी खतरनाक हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 10:46 AM IST
20 New Viruses More Dangerous Than corona
20 New Viruses More Dangerous Than corona (फोटो सोर्स: AI Image/Gemini)

20 New Viruses More Dangerous Than Corona : जब भी किसी महामारी की बातें होती है तो सबसे पहले कोरोना की याद आती है इस खतरनाक महामारी को भूलना तो नामुमकिन है। इस वायरस ने न सिर्फ लाखों-करोड़ों लोगों की जिंदगी छीन ली बल्कि इंसानों के बीच जो दूरी और शक पैदा कर दिया। कोरोना (Corona) की टीस आज भी बाकी है। सोचो, रिश्ते-नाते, दोस्तीसब पर असर पड़ा। सबसे डरावनी बात ये है कि कोरोना कोई अकेला ऐसा वायरस नहीं है। लाइन में खड़े हैं पूरे 22 और वायरस बस मौका मिलते ही आफत बरपाने को तैयार है। अब ये सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं क्या ही होने वाला है आगे।

ये रिसर्च ऐसे टाइम पर आई है जब पूरी दुनिया अब भी कोविड-19 के नए-नए वेरिएंट्स से जूझ रही है। याद है 2019 में वुहान में पहली बार ये कोरोना वाला बखेड़ा हुआ था? वहीं का वो रिसर्च सेंटर जो चमगादड़ों वाले वायरस के चक्कर में फेमस हो गया। अब फिर वही चमगादड़ चर्चा में हैं कहीं से 22 ऐसे खतरनाक वायरस सामने आ सकते हैं जो इंसान को मारने से पहले पागल बना देंगे। मतलब मौत भी चैन से नहीं मिलेगी।

Next Pandemic Alert : चमगादड़ों में 20 नए वायरस पाए गए

चीन के रिसर्चर्स तो हमेशा कुछ न कुछ खोज ही लेते हैं। इस बार युनान प्रांत में 2017 से 2021 के बीच 142 चमगादड़ों के किडनी टिशूज चेक किए और 22 वायरस पकड़ लिए। इनमें से दो तो बिलकुल हेंड्रा और निपाह जैसे निकले मतलब फिर से सिरदर्द बढ़ने की पूरी संभावना है।

ऊपर से एक अनजान बैक्टीरिया और क्लोसिएला युन्नानेंसिस नाम का कोई परजीवी भी मिला है नाम ही खतरनाक है। ये चमगादड़ फलों के बागानों और गांवों के आस-पास मंडरा रहे थे तो सोचो, अगर उनका पेशाब फलों पर गिर गया तो? बस वायरस सीधा इंसानों या जानवरों तक पहुंच सकता है और फिर फैलने में तो वक्त नहीं लगता।

कितने खतरनाक हो सकते है ये वायरस?

ये वायरस चमगादड़ों के किडनी में पड़े हुए मिल गए हैं अब इंसानों या जानवरों तक भी पहुंच सकते हैं। कई बार ये बड़ी खतरनाक बीमारियां भी फैला सकते हैं ये बड़ी ही डराने वाली बात है। अभी तक कोई नई महामारी का सीधा सबूत तो नहीं मिला मगर रिसर्च वाले लोग पूरा टेंशन में हैं सब कुछ सीरियसली ले रहे हैं। उन्होंने कम से कम 20 नए वायरस ढूंढ लिए चमगादड़ों में उसमें भी दो हेनिपा वायरस और एक पैरासाइट का भी नाम आया है।

फिर डराने लगा कोरोना10 दिनों में 1200% से ज्यादा की बढ़ोतरी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Jun 2025, 10:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस