स्वास्थ्य

Apple Juice Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर सेब का जूस पीने से होने वाले फायदे

Apple Juice Benefits: एप्पल जूस का सेवन आपके लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है। एप्पल जूस में मौजूद कुछ खास गुणों के कारण यह लिवर को सुरक्षा देने वाला प्रभाव दर्शाता है। यानी कि अपनी डाइट में एप्पल जूस को शामिल करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

3 min read
Apple Juice Benefits

एप्पल यानी सेब को आपकी सेहत के लिए एक बहुत ही फायदेमंद फल माना गया है। रोजाना एक सेब का सेवन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है। 'एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे', यह बात तो आप बचपन से ही सुनते आए होंगे। इस कहावत के पीछे का कारण सेब के गुण ही हैं। सेब जितना पौष्टिक फल है, उसका जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है। एप्पल जूस का सेवन आपको कई समस्याओं में आराम दिला सकता है। आप सुबह नाश्ते के साथ लगभग 100 मिलीलीटर सेब का जूस प्रतिदिन पी सकते हैं। तो आइए जानते हैं एप्पल जूस के पोषक तत्व और इसे पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

सेब के जूस में कैल्शियम, जल, ऊर्जा, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट तथा सोडियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

1. लिवर को स्वस्थ रखने में
एप्पल जूस का सेवन आपके लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है। एप्पल जूस में मौजूद कुछ खास गुणों के कारण यह लिवर को सुरक्षा देने वाला प्रभाव दर्शाता है। यानी कि अपनी डाइट में एप्पल जूस को शामिल करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

2. वजन घटाने में मदद करता है
बढ़ा हुआ वजन एक गंभीर समस्या है, क्योंकि इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना सेब के जूस का सेवन करने से वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है। बढ़े हुए वजन को नियंत्रित करने में एप्पल जूस में मौजूद पॉलिफिनॉल्स अहम भूमिका निभाते हैं।

3. कब्ज दूर करने में
कब्ज की समस्या के कारण व्यक्ति बहुत परेशान रहता है और पेट खराब होने से किसी काम में मन नहीं लगता। एक शोध के अनुसार, एप्पल जूस में पाया जाने वाला सॉर्बिटोल नाम का कार्बोहाइड्रेट कब्ज से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण एप्पल जूस पीने से ठीक से पेट साफ करने में मदद कर सकता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

4. दिल को रखे स्वस्थ
एप्पल जूस में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा देने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों प्रभावों के कारण एप्पल जूस का सेवन कोलेस्ट्रॉल और मोटापा नियंत्रण में मदद करता है, जो हृदय जोखिम बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एप्पल जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।

Updated on:
07 Feb 2022 02:44 pm
Published on:
07 Feb 2022 02:42 pm
Also Read
View All
Rasgulla Paralysis Warning Doctor: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा? डॉक्टर ने दी ऐसी दुर्लभ बीमारी की चेतावनी

Coconut Water vs Barley Water in Summer: नारियल पानी या जौ का पानी? भीषण गर्मी में नसों की ठंडक के लिए कौन सा है बेस्ट, रिसर्च ने दूर किया कन्फ्यूजन!

Blood Group Diet Chart in Hindi: ब्लड ग्रुप ‘A’ और ‘B’ वाले सावधान! हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदलें अपनी डाइट, जानें क्या कहती है साइंस

Isabgol Benefits: भारत का वह सुपरफूड जिसे दुनिया मानती है लोहा! डॉक्टर से जानें ईसबगोल के फायदे

Heart Attack Symptoms in Women: गैस है या हार्ट अटैक? 90% महिलाएं पहचानने में कर देती हैं देरी, एक्सपर्ट्स से जानें जान बचाने वाले संकेत