स्वास्थ्य

Take care in dinner :- मोटापा बढ़ रहा है तो रात के खाने में रखें यह ध्यान….

Take care in dinner :- आपका वजन दिन ब दिन बढ़ रहा है, तो आप रात के खाने में कुछ बातों का ध्यान रखना शुरू कर दें। इससे आपका वजन भी कंट्रोल होगा और आपके शरीर पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2021, 5:24 PM IST
Take care in dinner :- मोटापा बढ़ रहा है तो रात के खाने में रखें यह ध्यान....
Take care in dinner :- मोटापा बढ़ रहा है तो रात के खाने में रखें यह ध्यान....

कई बार Obesity बढऩे का कारण रात का खाना भी हो सकता है। क्योंकि दिन में भोजन करने के बाद व्यक्ति इतना परिश्रम कर लेता है कि वह फेट में तब्दिल नहीं हो पाता है। लेकिन रात का खाना खाने के बाद सीधे बिस्तर में जाने के कारण यह आदत मोटापे का कारण बनती है। इसलिए मोटापे को कंट्रोल करना है तो रात के भोजन में इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

मसालेदार भोजन से बचें-

आप रात के समय अधिक मसाले वाला भोजन करते हैं। तो आज से ही मसाले पर कंटोल कर दें, इसी के साथ ऑयली खाना भी कम करें। क्योंकि यही फेट बनकर आपके शरीर पर हावी होता है। रात के भोजन में फास्ट फूड और पाउच पेकिंग खाद्य सामग्रियों का उपयोग भी नहीं करें। इससे पाचन तंत्र भी बेहतर रहेगा और गैस की समस्या भी नहीं होगी।

भोजन के बाद मीठा नहीं खाएं-

रात को भोजन करने के बाद अगर आपकी मीठा खाने की आदत है, तो इसे आज से ही छोड़ दें। क्योंकि मीठा खाने से आपका वजन बढ़ता है, कुछ लोग भोजन के बाद चॉकलेट खाते हैं। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण वजन बढ़ता है। इसलिए चॉकलेट खाने से बचें।

ब्रॉकली का सेवन नहीं करें-

वैसे तो सेहत के लिए ब्रॉकली काफी फायदेमंद है। लेकिन रात के भोजन में इसे नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन पर विपरित प्रभाव पड़ता है। ब्रॉकली में फाइबर काफी अधिक होता है, इस कारण उसे पचाना भी मुश्किल होता है।

फ्राइड फूड खाने से बचें -

रात को फ्राइड फूड खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्ब और फैटी एसिड होता है। जो एसिडिटी के साथ वजन को बढ़ाता है। इसलिए यही कोशिश करें कि रात के समय हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें।

नूडल्स का सेवन नहीं करें-

रात के भोजन में नूडल्स खाने से भी बचें, क्योंकि नूडल्स खाने से भी मोटापा बढ़ता है। नूडल्स में पाए जाने वाले कार्ब और फैट्स आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Jun 2021, 5:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत