28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Gain Tips :- वजन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Weight Gain Tips :- आप कमजोर हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो आपको किसी प्रकार की दवाईयां लेने की अपेक्षा कुछ खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन चंद दिनों में बढऩे लगेगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 Jun 2021, 5:55 PM IST

Weight Loss

Weight Loss

आपको अपना Weight Gain करना है। तो आपको पौष्टिक भोजन के साथ कुछ ऐसे खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना होगा। जो आपके शरीर को भरपूर उर्जा प्रदान करने के साथ ही आपका वजन बढ़ाने में भी सहायक हो। ये खाद्य प्रदार्थ आपके मसल्स को बढ़ाने में भी मदद करेगा। इसी के साथ आप थोड़ी एक्सरसाइज करेंगे तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

आसान नहीं, लेकिन मुश्किल भी नहीं


जिस प्रकार वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। वैसे ही वजन बढऩा भी बहुत आसान नहीं होता है। लेकिन एक बात तो सच है कि अगर आप रोजाना पौष्टिक प्रदार्थ खाएंगे तो भले ही आपका वजन नहीं बढ़े, लेकिन आपके शरीर में पर्याप्त एनर्जी रहेगी, आप ताकतवर होंगे और कमजोरी के कारण होने वाली समस्याओं से भी आपको निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - अखरोट भिगोकर खाने से शरीर को होंगे यह आश्चर्यजनक फायदे.

दूध का सेवन करें-

दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन, काब्र्स, फैट आदि भी रहता है। जिससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आपके शरीर में ताकत भी आएगी।

यह भी पढ़ें - लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम.

एवोकाडो का सेवन करें-

एवोकाडो ऐसा फल है, जिसके सेवन से आपका वजन बढऩे के साथ ही आपका शरीर भी मजबूत होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जिससे आपका पाचन तंत्र दुरूस्त होता है। वहीं दूसरी ओर इसमें हेल्दी फैट्स , कैलोरी विभिन्न प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। जो मसल्स के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर में करें यह उपाय.

चावल का सेवन करें-

चावल खाने से आपका वजन बढ़ता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में काब्र्स होता है। इसमें कैलोरी भी अधिक होती है। ऐसे में जिन लोगों को अपना वजन बढ़ाना है वह चावल का सेवन करें, लेकिन अधिक मात्रा में भी चावल नहीं खाएं, क्योंकि फिर आपका शरीर भी बेडोल हो सकता है।

यह भी पढ़ें - खुलकर हंसेंगे तो जमकर जीएंगे, दूर होंगे तनाव, हार्ट भी रहेगा स्वस्थ.

नट्स का सेवन करें-

नट्स का सेवन भीगोकर करना चाहिए, इसके लिए आप रात में मूंगफली, बादाम, मूंग आदि को भीगोकर रख सकते हैं। जिसे सुबह अंकुरित होने के बाद खाएं, इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलेगा और आप स्वस्थ्य रहने के साथ आपका वजन भी बढ़ेगा। नट्स में कैलोरी भी भरपूर होती है इसी के साथ हेल्दी फैट होता है। जो कमजोर लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा विटामिन सी.

साल्मन का सेवन करें-

साल्मन खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होने से आपका फैट भी बढ़ता है। साथ ही मांसपेशियों को भी बल मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल