स्वास्थ्य

Onion juice : प्याज का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, बालों का झड़ना भी होगा बंद

Onion juice : प्याज के रस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें वह सब तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 1:54 PM IST
onion.jpg
onion juice

प्याज के रस का उपयोग करने से आपकी सेहत को कई प्रकार से लाभ होता है। प्याज का रस उपयोग करने से जहां बालों का झड़ना बंद हो जाता है। वहीं दूसरी ओर इसका उपयोग करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके उपयोग से और भी कई बीमारियां दूर रहती है।

हेयर फॉल कंट्रोल-

प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है। जिससे वे मजबूत और घने होते हैं। इसलिए आप आज से ही प्याज के रस का उपयोग शुरू कर दें।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल -

प्याज के रस का सेवन करने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल में रहता है। क्योंकि नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और चीनी के सेवन से शुगर बढ़ती है। लेकिन अगर आप प्याज के रस का सेवन करेंगे। तो यह दोनों के असर को कम कर देता है और आपका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है।

याददाश्त के लिए फायदेमंद-

जिन लोगों को भूलने की आदत होती है, या वे कोई भी बात जल्दी भूल जाते हैं। उन्हें प्याज के रस का सेवन करना चाहिए। प्याज का रस सेवन करने से आपका दिमाग तेज होता है। आपकी याददाश्त ठीक रहती है।

पीरियड के दर्द से निजात

महावारी के दौरान महिलाओं को दर्द की शिकायत होती है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से गुजर रही है। तो आप प्याज के रस का उपयोग कर सकते हैं।

ब्लड सरकुलेशन-

प्याज का सेवन या प्याज के रस का सेवन करने से आपका ब्लड सरकुलेशन बराबर रहता है। इसके सेवन से मानसिक रोगों को ठीक करने में भी मदद मिलती है। इस प्रकार प्याज और प्याज के रस का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Aug 2021, 1:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह