स्वास्थ्य

Health Tips: जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हो सकता है ओवरहाइड्रेशन, जानिए कैसे समझें बॉडी के संकेत

Overhydration: लिक्विड डाइट और पेय पदार्थ का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये फायदे कि जगह पर नुकसान भी पंहुचा सकते हैं, इसलिए इनका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।  
2 min read
• •
Updated: 11 May 2022, 11:11 AM IST
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हो सकता है ओवरहाइड्रेशन, जानिए कैसे समझें बॉडी के संकेत
overhydration symptoms and disadvantage of drinking much water

Overhydartion: पानी का सेवन सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है, वहीं इसकी कमी हो जाए तो शरीर को अनेकों नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। कोशिकाओं और बॉडी के पार्ट्स को ठीक से काम करने के लिए भी पानी की आवश्य्कता होती है। लेकिन वहीं ज्यादा पानी का सेवन कर लेते हैं तो ओवरहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ज्यादा पानी पीने से गुर्दे की सेहत के ऊपर गंभीर प्रभाव पड़ता है, और ये समस्या को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए सिमित मात्रा में ही पानी का सेवन करने कि आवश्य्कता होती है।

ज्यादा पानी पीने के सेवन से होने वाले ये नुकसान
गर्मियों के मौसम में पानी का सेवन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, इसलिए लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दूध, दही, लस्सी, शरबत, नींबू पानी आदि चीजों का सेवन करते रहते हैं, लेकिन वहीं यदि ज्यादा पानी पीने से ओवरहायड्रेशन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए जानिए कि ज्यादा पानी पीने से कौन-कौन सी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
- मूड खराब होना
- शरीर में एनर्जी की कमी का हो जाना
-मांसपेशियों में दर्द व अकड़न की समस्या का होना
-ब्लड प्रेशर लो हो जाना
-सिर दर्द और उल्टी का लगातार आना
-जी मिचलाना

जानें कैसे कंट्रोल कर सकते हैं अधिक पानी पीने की समस्या को
- लिक्विड डाइट का ज्यादा मात्रा में पीना पसंद करते हैं तो कोशिश करें कि जूस, नींबू पानी और शरबत को भरपूर मात्रा में पियें, वहीं कॉफ़ी, चाय, या कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से अवॉयड करें।
-आप जितना पानी पीते हैं , उसकी मात्रा में भी जरूर गौर करें, कोशिश करें कि 3-4 लीटर लिक्विड डाइट का सेवन करें, वहीं ओवरहाइड्रेशन की समस्या तब ज्यादा होती है जब आप लगभग 8-9 लीटर पानी का सेवन करते हैं।

यह भी पढ़ें: हार्ट के पेशेंट्स के लिए खतरनाक हो सकती है गर्मी, इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 May 2022, 11:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome