
Paronychia Symptoms: सब्जी काटते समय हल्की-सी चोट लग गई, नाखून के पास की त्वचा उखड़ गई, या फिर मैनीक्योर के बाद उंगली के किनारे हल्की सूजन आ गई। ऐसी छोटी-छोटी बातों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर कुछ दिनों बाद उसी जगह लालपन बढ़ने लगे, दर्द होने लगे या पस निकलने लगे, तो यह सिर्फ मामूली जख्म नहीं भी हो सकता।
Cleveland Clinic के अनुसार, यह Paronychia नाम का संक्रमण हो सकता है। यह नाखून के आसपास की त्वचा में होने वाला संक्रमण है, जो समय पर इलाज न मिलने पर ज्यादा दर्दनाक हो सकता है।
Paronychia नाखून के चारों ओर मौजूद त्वचा का संक्रमण है। यह अचानक भी हो सकता है और धीरे-धीरे भी विकसित हो सकता है। Cleveland Clinic बताता है कि जब नाखून के आसपास की त्वचा कट जाती है या उसमें छोटा-सा घाव बन जाता है, तो बैक्टीरिया या फंगस वहां आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद सूजन, लालपन और दर्द शुरू हो जाता है।
शुरुआत में यह समस्या बहुत सामान्य लग सकती है, लेकिन शरीर कुछ संकेत जरूर देता है।
अगर संक्रमण बढ़ जाए, तो उंगली का सामान्य काम करना भी मुश्किल हो सकता है।
NCBI (StatPearls) के अनुसार, Paronychia किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।जैसे-
त्वचा की सुरक्षा परत बार-बार टूटने से संक्रमण का रास्ता आसान हो जाता है।
Medscape के अनुसार, शुरुआती अवस्था में इलाज मिलने पर Paronychia आसानी से ठीक हो सकता है। लेकिन अगर संक्रमण बढ़कर पस बना दे, तो डॉक्टर को पस निकालने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ मामलों में एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवा भी दी जाती है। इसलिए घर पर ब्लेड, सुई या नुकीली चीज से पस निकालने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इससे संक्रमण और फैल सकता है।
ऐसी स्थिति में खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना ज्यादा सुरक्षित रहता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।