स्वास्थ्य

Pineapple juice : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अनानास का जूस, इस तरह करें सेवन

Pineapple juice : पाइनएप्पल का जूस हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन कुछ इस तरह करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ होंगे और इससे कई बीमारियां भी दूर रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 11:51 AM IST
Pineapple causes rapid weight loss, know what is the right way to eat
Pineapple causes rapid weight loss, know what is the right way to eat

अनानास यानी पाइनएप्पल ऐसा फल है। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।आप इसे काट कर भी खा सकते हैं और उसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। यह प्राचीन काल से ही औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है।

पाचन तंत्र करेगा मजबूत-

अनानास का सेवन आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है। क्योंकि इसमें ब्रोमेलैन एंजाइम होता है। इसी के साथ इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। जिससे कब्ज की समस्या से निजात मिलती है और यह आपकी आंतों को भी स्वस्थ रखता है।

इम्यूनिटी करेगा स्ट्रांग-

अनानास में कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर में सूजन कम करने के साथ ही कई प्रकार के संक्रमण से आप को बचाते हैं। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें, यह कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।

अर्थराइटिस या गठिया-

अनानास में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। जो बुढ़ापे में होने वाली अर्थराइटिस या गठिया की समस्या से भी बचाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद-

अनानास में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होते हैं। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाएंगे तो यह सूर्य की हानिकारक किरणों से आपको बचाता है।

यह भी पढ़ें -

पथरी एनीमिया में लाभदायक -

अनानास ऐसे गुण होते हैं। जिसके कारण इसका जूस पीने से पथरी बाहर निकलती है। इसी के साथ जिन्हें आयरन की कमी है। वह इसका जूस पिएंगे तो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ेगी। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिन लोगों को अधिकतर बुखार आ जाता है। अनानास के रस में शहद मिलाकर पीने से फायदा होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह