स्वास्थ्य

Health Tips: डायबिटीज में भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे है। दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। गलत डाइट्स डायबिटीज के मरीजों के सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

2 min read
Potato chocolate and cake increase blood sugar of diabetic patients

Health Tips: आज के समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते समय के साथ ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से भी डायबिटीज का खतरा बढ़ते जा रहा है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होनी चाहिए। कई चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए भूलकर भी उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा दे। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज में न करें इन 4 चीजों का सेवन

1. आलू
आलू का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आलू का सेवन न के मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: इन 4 आयुर्वेदिक चीजों के भी हैं नुकसान, इस्तेमाल करने से पहले जानें इनके साइड इफेक्ट्स

2. चॉकलेट और केक
चॉकलेट और केक का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को मीठा का सेवन कम चाहिए। चॉकलेट और केक खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए चॉकलेट और केक का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को बचना चाहिए।

3. फ्राई खाना
फ्राई खाना का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि फ्राई खाने वसा की मात्रा ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को तले हुए भोजन का सेवन करने से करना चाहिए।
यह भी पढ़े: भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन, लिवर को पहुंचा सकता है नुकसान

4. सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि सफेद ब्रेड को रिफाइंड आटे से बनाया जाता है और इसमें एक उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
24 May 2022 01:14 pm
Published on:
24 May 2022 01:13 pm
Also Read
View All