Private Part Itching: प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई में एक छोटी सी लापरवाही भी आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। जिसे हम अक्सर मामूली खुजली समझकर टाल देते हैं, वो असल में छोटे-छोटे कीड़े हो सकते हैं। इसे मेडिकल भाषा में प्यूबिक लाइस कहते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है कि आपकी किस गलती की वजह से ये होते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है। इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं? आइए डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र(योग विशेषज्ञ) से जानते हैं की प्राइवेट पार्ट की खुजली किन कारणों से होती है?
Private Part Itching: शरीर के अन्य हिस्सों से ज्यादा हमारे प्राइवेट पार्ट को देखभाल की जरूरत होती है। कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे वहां कीड़े (Parasites) पनपने लगते हैं। ये कीड़े न केवल खुजली पैदा करते हैं, बल्कि इन्फेक्शन का डर भी बढ़ा देते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये समस्या काफी शर्मिंदगी भरी हो सकती है। जी हां, विज्ञान की भाषा में इसे प्यूबिक लाइस कहा जाता है। आइए डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र (योग विशेषज्ञ) से जानते हैं की प्राइवेट पार्ट की खुजली किन कारणों से होती है?
प्यूबिक लाइस असल में छोटे-छोटे परजीवी होते हैं, ये हमारे प्राइवेट पार्ट के बालों में चिपक जाते हैं। दिखने में बारीक होते हैं और इनका मुख्य काम इंसान का खून पीकर जिंदा रहना होता है। ये बालों की जड़ों में अपने अंडे देते हैं, जिससे इनकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ने लगती है। सामन्य भाषा में इन्हें क्रैब्स (Crabs) के नाम से भी जानते हैं। प्यूबिक लाइस एक शरीर से दूसरे शरीर में शारीरिक संबंध संपर्क से बहुत तेजी से फैलते हैं।\
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।