स्वास्थ्य

Protein Based Food: ये हैं ऐसे प्रोटीन बेस्ड फूड, जिनको रोजाना खा सकते हैं आप

Protein Based Food: प्रोटीन जिनके फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं, पर आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स एंड फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिनको आपको अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करना चाहिए।

2 min read
Protein Based Food
Protein Based Food

नई दिल्ली।Protein Based Food: प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए इसको रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों के निर्माण से लेकर ग्रोथ, हड्डियों को मजबूत रखना, टिश्यू की मरम्मत आदि में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसलिए प्रोटीन युक्त फूड्स को खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।

आइए जानते हैं प्रोटीन बेस्ड फूड्स के बारे में

ओट्स
ओट्स ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये डाइजेस्ट भी आसानी से हो जाते हैं और इसको खाने से पूरे दिन आप फ्रेश फील करते हैं। ज्यादातर ओट्स का सेवन सुबह नाश्ते के दौरान किया जाता है। इसका सेवन काम्प्लेक्स कार्बोहायड्रेट का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अंडा
अंडा जिसके फायदों के बारे में गिनना मुश्किल है।अंडा विटामिन्स, प्रोटीन्स, फैट से युक्त होता है। हमें अपने रोज के आहार में शामिल करना चाहिए। ये बालों के ग्रोथ और आंखों की रोशनी के लिए इसका सेवन जरूरी होता है।

मसूर की दाल
मसूर की दाल में कई प्रकार के महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि फाइबर, विटामिन, आयरन, पोटेशियम आदि। ये बॉडी के ग्रोथ से लेकर, शरीर में शुगर के लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

पनीर
पनीर का सेवन भी रोजाना करना चाहिए। यदि आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। पेट भी भरा हुआ रहता है और शरीर को हर प्रकार के प्रोटीन एवं मिनरल्स भी मिल जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखें कि कच्चे पनीर का ही सेवन करें, रोजाना इसे फ्राई करके खाने से मोटापा बढ़ सकता है। और शरीर में दिक्कतें आ सकती हैं।

बादाम
बादाम भी आपको रोज खाना चाहिए। बादाम एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इसका सेवन दिल की बीमारी, स्किन में ग्लो लेकर आना, शरीर में ब्लड के लेवल को काबू में रखना आदि के लिए फायदेमंद होता है।


दूध
दूध का सेवन सुबह नाश्ते में जरूर करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे जरुरी तत्त्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

दही
दही में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। आप इसका खाने के साथ, रायता, छाछ, लस्सी आदि तरीकों से उपयोग कर सकते हैं।

आलू
आलू तो हम सबके पसंदीदा खाने में एक होता है। आलू प्रोटीन तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना एक आलू का सेवन आपको पूरे दिन के लिए प्रोटीन दे सकता है। लेकिन ज्यादा तला-भुना आलू भी खाने से बचें क्योंकि ये कैलोरी को बढ़ा सकता है,साथ ही साथ इसके सेवन से मोटापा भी बढ़ सकता है। इसलिए उबला आलू ही ज्यादातर खाने की कोशिश करें।

Updated on:
26 Aug 2021 02:03 pm
Published on:
26 Aug 2021 11:59 am