12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए क्या है हाई एनर्जी फूड और इसे खाने के क्या है फायदे

एक आहार विशेषज्ञ की माने तो पेट संबंधी रोगो से जो लोग परेशान हैं उन्हें भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए गेहूं का दलिया खाना चाहिए।...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Super Admin

Jan 16, 2015

जयपुर। एक आहार विशेषज्ञ की माने तो पेट संबंधी रोगो से जो लोग परेशान हैं उन्हें भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए गेहूं का दलिया खाना चाहिए। दलिया में फाइबर और प्रोटीन के अलावा बी समूह के विटामिन और मैंगनीज जैसे खनिज होते हैं।

इसका ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण इससे ब्लड शुगर एकदम नहीं बढ़ती। साथ ही यह पाचनतंत्र को भी दुरूस्त रखता है। पेट संबंधी रोगों जैसे पीलिया में दलिया बहुत अच्छा होता है। सुपाच्य होने की वजह से यह जल्दी पच जाता है और शरीर को ऊर्जा देता है।

दलिया शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और मेटाबॉलिज्म सिस्टम को फिट रखता है। वजन कम करने के लिए भी यह लो कैलोरी फूड अच्छा है। इसे खाने के बाद देर तक भूख नहीं लगती और मोटापा नहीं बढ़ता।

इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह हाई एनर्जी युक्त अनाज है। इसे खास तौर से नाश्ते के समय खाना चाहिए। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और हम पुरे दिन तरोताजा और एनर्जेटिक बने रहते हैं।