स्वास्थ्य

Protein Rich Foods: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में करें इन चीजों को शामिल, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

Protein Rich Foods: प्रोटीन एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2022, 7:41 PM IST
Protein Rich Foods: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में करें इन चीजों को शामिल, रहेंगे हमेशा स्वस्थ
Protein rich foods for good health

Protein Rich Foods: प्रोटीन शरीर को हेल्दी रखने वाले जरूरी तत्वों में से एक है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से बनने वाला तत्त्व है जो शरीर के सेल्स को बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को भी बनाने में मदद करता है। इसके अलावा हमारी हड्डियों, मसल्‍स, ब्‍लड के सही फंक्‍शन और अच्‍छी स्किन और बालों के लिए लाभदायक माना जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को हमेशा हेल्दी बनाए रखने और बीमारियों से बचाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। तो आइए जानते हैं प्रोटीन की कमी पूरा करने वाले फूड्स के बारे में

प्रोटीन की कमी को पूरा करने वाले फूड्स

डेयरी प्रोडक्ट्स
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर, बटर, खोया, चीज आदि चीजों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ इसमें विटामिन और कैल्शियम के भी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: करी का पत्ता आंखों की बढ़ाने और वजन को कम करने में होता है फायदेमंद

अंडा
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडा में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुण भी पाए जाते हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

ड्राई फ्रूट्स
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन और सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट मखाना खाने से मिलते है ये अद्भुत फायदे, हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में करता है मदद

दाल
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दालों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करते है। साथ ही दाल का सेवन करने से बच्चे से लेकर बड़ों तक के स्वास्थ्य को बहुत ही फायदे मिलते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Jul 2022, 7:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन