Heat Stroke Remedies: ज्यादातर हीट स्ट्रोक तेज धूप या गर्मी में बाहर निकलने से होता है। इसमें शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। अगर तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं किए जाएं, तो लू लगना अक्सर घातक होता है। लेकिन कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स हैं जो पानी की कमी और लू की समस्या से आपको बचाएंगे। तो चलिए जानें ये हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में

Heat Stroke Remedies: गर्मी के मौसम में जब आपका शरीर लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहता है, तो वो ज्यादा गरम हो जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक होता है। आमतौर पर डिहाइड्रेशन तथा शरीर के तापमान नियंत्रण प्रणाली की विफलता के कारण होता है। शरीर का तापमान अगर 104 फारेनहाइट से अधिक होता है तो इसे हीट स्ट्रोक का लक्षण माना जाता है। हीट स्ट्रोक के कारण सेन्ट्रल नर्व सिस्टम में भी काम्पलिकेशन देखने को मिलता है। सामान्य लक्षणों में घबराहट, बेचैनी, मतली, दौरे, बेहोशी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति की शरीर का तापमान चिलचिलाती धूप की तरह गर्म होने के साथ दिल की धड़कने भी अपनी सामान्य गति से बढ़कर धड़कने लगती हैं। जिससे उस दौरान शरीर में कई परिवर्तन भी हो सकते हैं। हीट स्ट्रोक का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो सकती हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा पानी पिएं। इसके अलावा कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने और लू से बचाने में मदद करते। आइए जानते हैं इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।
लू से बचने के लिए घरेलू उपाय
नारियल पानी
नारियल पानी हीट स्ट्रोक और अन्य प्रकार की गर्मी की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। नारियल पानी एक्सेस स्वेटिंग के कारण शरीर से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में दिन में दो से तीन बार नारियल पानी पीने से न सिर्फ आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है बल्कि बॉडी का टेम्प्रेचर भी कम रहता है।
यह भी पढ़े: डिटॉक्स ड्रिंक भी हो सकता है जानलेवा, दिखने लगे ऐसे लक्षण तो तुरंत हो जाएं सतर्क
प्याज का जूस
प्याज में ऑब्जर्विंग प्रॉपर्टीज होती हैं और इसलिए ये हीट स्ट्रोक के लिए एक बेहतरीन उपाय है। आयुर्वेद के मुताबिक, बाहर से आने के बाद प्याज के जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीना चाहिए। ये आपके शरीर के टेंपरेचर को सामान्य करता है और लू से भी बचाता है।
कच्चे आम का पन्ना
कच्चे आम का रस हीट स्ट्रोक को ठीक करने और रोकने में सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है। कच्चे आम का रस जिसे आम पन्ना भी कहा जाता है, हीट स्ट्रोक के लक्षणों को दूर करने के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। आम का पना कच्चे आम और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है।
सत्तू पिए
सत्तू से बनी ड्रिंक भी हीट स्ट्रोक की समस्या से बचाए रखने के लिए रामबाण उपाय साबित होगी। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर की मात्रा बॉडी को ठंडक प्रदान करने के लिए लंबे समय तक सक्रिय रूप से कार्य करती है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू को मिलाकर इसकी ड्रिंक तैयार करके इसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: गर्मी में सत्तू पीना है अमृत समान, डिहाइड्रेशन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज़ जैसी बीमारियां रहेंगी कंट्रोल
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।