RSV Prevention Tips: रेस्पिरेटरी सिंसिशियल वायरस (RSV) नवजात शिशुओं के लिए कितना खतरनाक है? लक्षण, बचाव, वैक्सीन और डॉक्टरों की सलाह विस्तार से जानिए।
RSV Prevention Tips: रेस्पिरेटरी सिंसिशियल वायरस (RSV) सांस से जुड़ा एक आम लेकिन खतरनाक संक्रमण है, जो खासतौर पर नवजात शिशुओं और बुजुर्गों के लिए ज्यादा जोखिम भरा माना जाता है। कई मामलों में यह साधारण सर्दी-जुकाम जैसा लगता है, लेकिन छोटे बच्चों में यह तेजी से गंभीर रूप ले सकता है। अगर समय पर इलाज न मिले तो यह फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल दुनिया भर में करीब 1 लाख बच्चों की मौत RSV से जुड़ी जटिलताओं के कारण हो जाती है। इसलिए डॉक्टर खासतौर पर उन बच्चों के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं जो समय से पहले पैदा हुए हों, जिनकी इम्युनिटी कमजोर हो या जिन्हें पहले से सांस से जुड़ी समस्या हो।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक प्रीव्यू के अनुसार, दुनियाभर में हर साल लगभग 36 लाख शिशु RSV के कारण अस्पताल में भर्ती होते हैं। इनमें से करीब 14 लाख बच्चे 6 महीने से कम उम्र के होते हैं। भारत में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां सांस से जुड़ी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले नवजात शिशुओं में 5% से 54% मामलों में RSV एक प्रमुख वजह पाया जाता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह एक तेजी से फैलने वाला वायरस है जो फेफड़ों और सांस की नली को संक्रमित करता है। यह खांसी, छींक या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। बड़ों में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन छोटे बच्चों में यह ब्रोंकियोलाइटिस और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
इसके शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं:
अगर बच्चे को सांस लेने में कठिनाई हो, सीने में घरघराहट हो या होंठ नीले पड़ने लगें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के 28वें हफ्ते के बाद वैक्सीन दी जा सकती है। इससे मां के शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी बच्चे तक पहुंचती हैं और जन्म के बाद शुरुआती महीनों में उसे संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं। रिसर्च बताती है कि इससे जन्म के बाद पहले 3 महीनों में संक्रमण का खतरा काफी कम हो सकता है और कई महीनों तक सुरक्षा मिलती है।
नवजात बच्चों के लिए एक खास प्रकार की एंटीबॉडी इंजेक्शन के रूप में दी जाती है, जो उन्हें संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इसे जन्म के बाद या संक्रमण के मौसम से पहले दिया जा सकता है। ध्यान रखें, RSV का कोई निश्चित इलाज नहीं है। इलाज ज्यादातर लक्षणों को नियंत्रित करने पर आधारित होता है और गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है।