स्वास्थ्य

Sawan 2021: सोमवार के व्रत में क्या खाएं और किससे परहेज करें

Sawan 2021: 25 जुलाई से पवित्र सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। सावन के महीने में भक्त शिव जी के लिए व्रत रखते हैं। यदि आप सोमवार को व्रत रखते हैं तो ऐसे में आपको ये डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2021, 8:30 PM IST
Sawan 2021 Fast
Sawan 2021 Fast

नई दिल्ली। सोमवार यानी 25 जुलाई 2021 से सावन ( Sawan 2021 ) के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। सावन का महीना भगवान शिव जी का होता है। ऐसे में लोग अपनी मनोकामना पूरी हो इसके लिए शिव जी की पूजा करते हैं। इस बार 4 सोमवार पड़ रहे हैं। शिव जी के भक्त सावन में होने वाले सभी सोमवारों को व्रत रखते हैं। यदि आप व्रत रखें हो तो इन बातों को याद रखें की एक साथ सारा भोजन नहीं खा लेना है। थोड़ा थोड़ा करके खाएं। जैसे अभी फल खाया हो तो थोड़ी देर में दूध पीएं। आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए हम आपको यह बताएंगे की आपको व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं।

1. यदि आप फास्ट रख रहे हों तो फल का सेवन करते रहें। मौसमी फलों को खाना ना भूलें। आप नारियल के पानी का भी सेवन का सकते हैं। इससे आप का पेट भी साफ रहेगा और दिन में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीना ना भूलें।
2. सिंघाड़ा, खिचड़ी, साबू दाने की खीर और आलू की सब्ज़ी बिना नमक के खा लेनी चाहिए। क्योंकि यदि आप ज्यादा देर तक खाली पेट रहेंगे, तो पेट में जलन भी हो सकती है इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहें।
3. दूध, दही, मखाने और पनीर का सेवन करें। अगर आप दूध, दही, मखाने और पनीर का सेवन करते हैं तो यह आपको स्वस्थ रखेंगे। क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
4. व्रत के दौरान ध्यान रखें कि अधिक तली- भुनी चीजें ना खाएं क्योंकि इनको यदि खा लेंगे तो जलन हो सकती है।
5. प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, फैट, कार्बोहाइड्रेट जैसी अन्य चीजों को भी अपने आहार में जरूर शामिल करें।

किन्हें नहीं रखना चाहिए सावन का व्रत

1. यदि आपको हार्ट, फेफड़ों, लिवर या किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो व्रत ना रखें।
2. शरीर में यदि खून की कमी है और आप कमजोर रहते हैं तो ऐसे में व्रत ना रखें।
3. यदि अपकी कोई सर्जरी हुई हो तो व्रत ना रखें।
4. डायबिटीज के रोगियों को व्रत नहीं रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें