Screwworms: स्क्रूवर्म एक मक्खी का लार्वा है जो गर्म खून वाले जानवरों के खुले घावों में अंडे देती है। वहीं कुछ मामलों में ये इंसानों को भी प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं ये स्क्रूवर्म कितना खतरनाक है।
Screwworms Virus: हाल में में अमेरिका में स्क्रूवर्म नामक बीमारी का मामला सामने आया। हालांकि, अमेरिका ने इस बीमारी को सालों पहले खत्म कर दिया था, लेकिन एक बार फिर ये सामने आ गया है. स्क्रूवर्म एक ऐसी बीमारी है जो मक्खी से फैलती है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि ये स्क्रूवर्म कितना खतरनाक है और ये कैसे जानवरों और इंसानों को प्रभावित करता है।
स्क्रूवर्म बीमारी 'न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म' के लार्वा से होती है। स्क्रूवर्म मक्खी से फैलने वाली एक परजीवी बीमारी है। ये बीमारी गर्म खून वाले जानवरों (जैसे गाय, भेड़, बकरी, कुत्ते, और घोड़े) में होती है। लेकिन, कुछ मामलों में यह इंसानों को भी प्रभावित कर सकती है। ये बीमारी तब होती है जब स्क्रूवर्म मक्खी किसी जानवर के खुले घाव, जैसे कट, खरोंच के निशान पर अंडे देती है। ये अंडे कुछ ही घंटों में लार्वा में बदल जाते हैं, जिन्हें 'स्क्रूवर्म' कहा जाता है। ये लार्वा चोट के अंदर जीवित टिशूज को खाने लगते हैं, जिसके कारण घाव और गहरा हो जाता है।
स्क्रूवर्म मक्खियां बहुत तेजी से प्रजनन करती हैं और अंडे देती हैं। जिसस, इस बीमारी को फैलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। स्क्रूवर्म लार्वा जीवित टिशूज भी खाते हैं. इससे जानवरों के शरीर में गहरे घाव हो जाते हैं और उनकी मौत भी हो सकती है. ये बीमारी तेजी से फैलने के कारण पशुओं की आबादी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कृषि और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है।
यह बीमारी इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। अगर किसी इंसान को ये बीमारी हो जाए तो उसके लक्षण जानवरों जैसे ही होते हैं। वहीं घाव वाली जगह पर दर्द, सूजन और लालिमा हो सकती है और घाव से दुर्गंध भी आ सकती है। वहीं, अगर इस बीमारी का इलाज ना किया जाए तो यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है।