स्वास्थ्य

Apple Seeds Side Effects: सेब के बीज खाने से सेहत को हो सकते हैं नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Apple Seeds Side Effects: सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेब के सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सेब के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

2 min read
Side effects of Apple Seeds Seb ke beej khane ke nuksan

Apple Seeds Side Effects: सेब का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। सेब कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन सेब के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि सेब के बीज एम‍िग्‍डेलि‍न नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के डाइजेस्‍ट‍िव इंजाइम्‍स के कॉन्‍टेक्‍ट में आते ही सायनाइड र‍िलीज करने लगता है। ये सायनाइड हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में सेब के बीज खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सेब के बीज का सेवन करने से बचें। तो आइए जानते हैं सेब के बीज खाने से होने वाले नुकसान के बारे में

सेब के बीज खाने के नुकसान

सांस लेने में समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में सेब के बीज खाने से सांस लेने में समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में सेब का सेवन करने से सांस लेने की तकलीफ हो सकती है। साथ ही ये हार्ट रेट को भी बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़े: त्वचा को निखारने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है कच्चा दूध

चक्कर आने की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में सेब के बीज खाने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि सायनाइड शरीर को कमजोर बना देता है। जिसकी वजह से व्यक्ति का दिमाग सही से काम नहीं कर पाता है और शरीर में कमजोरी होने की वजह से व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं।

उल्टी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में सेब के बीज खाने से उल्टी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि सायनाइड की वजह से शरीर बहुत ज्यादा कमजोर हो जाता है। साथ ही पाचन शक्ति खराब हो जाती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द और उल्टी होने की समस्या होने लगती है।
यह भी पढ़े: जानिए गन्ने के जूस पीने के नुकसान, डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
02 Jun 2022 05:22 pm
Published on:
02 Jun 2022 05:17 pm
Also Read
View All