स्वास्थ्य

Pineapple Side Effects: अनानास सेहत को फायदे जगह पहुंचा सकता है नुकसान, सेवन करने से पहले जानें लें इसके साइड इफेक्ट्स

Pineapple Side Effects: अनानास का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा अनानास का सेवन करना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा मात्रा में अनानास का सेवन करने से शरीर का शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2022, 11:19 AM IST
Pineapple Side Effects: अनानास सेहत को फायदे जगह पहुंचा सकता है नुकसान, सेवन करने से पहले जानें लें इसके साइड इफेक्ट्स
Side effects of eating pineapple for health

Pineapple Side Effects: अनानास का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अनानास न केवल खट्टा-मीठा और रसीला फल होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अनानास को औषधीय गुणों की खान कहा जाता है। अनानास में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, मिनरल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व के पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन कभी फायदे पहुंचाने वाली चीजें भी आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। जी हां, अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अनानास का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही एलर्जी की समस्या भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं अनानास का सेवन करने सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

अनानास खाने के नुकसान

पाचन की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। अनानास में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से पेट में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अनानास का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जाने इसके साइड इफेक्ट्स

डायबिटीज के मरीजों के नुकसानदायक
अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के नुकसानदायक हो सकता है। अनानास में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर का शुगर लेवल बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अनानास का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

एलर्जी की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों अनानास से एलर्जी समस्या होती है।अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से कुछ लोगों के मुंह में खुजली, जीभ और होंठों में सूजन, खांसी जैसी समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़े: अंकुरित चना फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Aug 2022, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स