स्वास्थ्य

Sprouted Gram Side Effects: अंकुरित चना फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Sprouted Gram Side Effects: अंकुरित चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2022, 12:57 PM IST
Sprouted Gram Side Effects: अंकुरित चना फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स
Side effects of eating sprouted gram in hindi

Sprouted Gram Side Effects: अंकुरित चने का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। अंकुरित चने पौष्टिक गुणों का भंडार होता है। चने अंकुरित होने के बाद सेहत के लिए हेल्दी फूड बन जाता है। अंकुरित चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें विटामिन्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और मिनरल के गुण भरपूर पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। लेकिन अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करना फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि स्‍प्राउट्स में नमी के कारण ई कोली, ल‍िस्‍टेर‍िया जैसे बैक्‍टीर‍िया मौजूद होते हैं और ये हमारे शरीर में बीमारी फैलाने का काम करते हैं। इसलिए अंकुरित चने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते है अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

अंकुरित चने खाने के नुकसान


पेट से जुड़ी समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में अंकुरित चने खाने से पेट में दर्द, पेट में ऐंठन की समस्‍या हो सकती है। इसके अलावा इससे उल्‍टी की समस्‍या भी हो सकती है। इसलिए अंकुरित चने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: कटहल खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

डायरिया की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में अंकुरित चने खाने से फूड पॉइजन‍िंग हो सकती है। जिसकी वजह से भी डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए अंकुरित चने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

गर्भवती मह‍िलाओं को समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन करने से गर्भवती मह‍िलाओं को समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अंकुरित चने का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। ऐसे में गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्‍चे और बूढ़े लोगों को अंकुरित चने को अच्‍छी तरह से पकाकर ही खाना चाह‍िए।
यह भी पढ़े: सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Aug 2022, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय