स्वास्थ्य

Onion Side Effects: अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करना आपके सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

Onion Side Effects: प्याज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे ही जरूरत से ज्यादा प्याज का सेवन करना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

2 min read
Side effects of eating too much Onion Pyaaz khane ke nuksan

Onion Side Effects: प्याज का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। प्याज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन कभी फायदा पहुंचाने वाले चीजें भी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जी हां, अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्याज का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही कई सारी समस्या हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं प्याज के नुकसान के बारे में

प्याज खाने के नुकसान

1. मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि प्याज में सल्फर के गुण पाए जाते हैं, जो मुंह से बदबू आने की वजह बनते हैं। इसलिए प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, कई समस्याओं को दे सकता है जन्म

2. एसिडिटी की समस्या हो सकती है
प्याज का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है। प्याज में ग्लूकोस और फ्रक्टोज की अधिक मात्रा पाया जाता है, जो शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ाता है। जिसकी वजह से खाना पचने में दिक्कत होती है और इससे एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। इसलिए प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करें।

3. ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है
ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। ज्यादा प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम हो जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए शुगर के मरीजों को प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

4. पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं
जरुरत से ज्यादा प्याज का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक होता है। इसलिए अधिक मात्रा में प्याज का सेवन से पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्या होने लगती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
08 May 2022 04:10 pm
Published on:
08 May 2022 04:08 pm
Also Read
View All