स्वास्थ्य

Jamun Side Effects: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Jamun Side Effects: जामुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2022, 2:04 PM IST
Jamun Side Effects: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
Side effects of Jamun Jamun khane ke nuksan

Jamun Side Effects: जामुन का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। जामुन कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठीक ऐसे ही जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। साथ ही इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना पाचन से लेकर मुंहासे जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में जामुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में

जामुन खाने के नुकसान

खून के थक्के जमने की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से खून के थक्के जमने की समस्या की समस्या हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को एथेरोस्क्लेरोसिस और खून के थक्के जमने की समस्या रहती है, तो उन्हें भूलकर भी जामुन का सेवन नही करना चाहिए।
यह भी पढ़े: सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है पुदीने का पानी, गर्मियों में रोज करें इसका सेवन

लो ब्लड प्रेशर की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जामुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। जामुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर को जल्दी कंट्रोल करने के लिए कई लोग इसका सेवन अधिक मात्रा में करने लगते है। जिसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

पाचन की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। क्योंकि जामुन में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही जिन्हें गैस और कब्ज की समस्या होती है, उन्हें जामुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

मुंहासे की समस्या
अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से मुंहासे की समस्या हो सकती है। अगर आपको मुंहासे की समस्या रहती है तो आपको जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए जामुन का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Jun 2022, 2:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन