30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Turmeric Water Benefits: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Turmeric Water Benefits: हल्दी वाला पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से कई बीमारियां दूर होती है। हल्दी कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 26 Jun 2022, 10:43 AM IST

Turmeric Water Benefits: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Health benefits of drinking turmeric water on empty stomach in the morning

Turmeric Water Benefits: हल्दी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हल्दी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन हल्दी केवल खाने से ही नही, सुबह खाली पेट इसे पीने से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। रोजाना सुबह हल्दी वाला पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। साथ ही हल्दी एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी आक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है। इसलिए सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। इसे पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के फायदे

1. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही इसका सेवन करने से आर्थराइटिस जैसी समस्‍या से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

2. इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोज सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में लिपोपॉलिसैकेराइड मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

3. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोज सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करते है। साथ ही ये शरीर में खून के थक्कों को जमने से रोकता है। जिसकी वजह से हार्ट संबंधी बीमारियों का सामना नही करना पड़ता है।
यह भी पढ़े: काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर तनाव को दूर करने में करता है मदद, जानें इसके अन्य फायदे

4. स्किन के लिए फायदेमंद
रोज सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में एंटी आक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।